फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India slams Pakistan for weaponising women's rights issues at UNGA

यूएनजीए: महिला अधिकारों को 'हथियार' के तौर पर इस्तेमाल करने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

Tue, 08 Oct 2019 12:21 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 08 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
India slams Pakistan for weaponising women's rights issues at UNGA
यूएनजीए(फाइल फोटो)

जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक लाभ के लिए महिला अधिकारों को मुद्दा बनाने को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा है। यूएनजीए में भारत ने कहा कि जिस देश में सम्मान के नाम पर महिलाओं के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, वो भारत के बारे में बेबुनियाद बयान दे रहा है, यह विडंबना नहीं है तो क्या है! 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति के 'महिलाओं की उन्नति' सत्र के दौरान कहा कि 'महासभा की पहली महिला अध्यक्ष विजया लक्ष्मी पंडित से लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) की महिला वैज्ञानिकों तक, भारतीय महिलाओं ने हमेशा से लोगों को प्रेरित किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने समिति के समक्ष कहा कि हमें महिलाओं के सशक्तीकरण और लैंगिक समानता की दिशा में काम करना चाहिए। राजनीतिक लाभ के लिए केवल बयानबाजी के जरिए महिला अधिकारों के मुद्दों को हथियार बनाने के लिए यहां कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया। कहा कि आज एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरे देश के आंतरिक मामलों के बारे में अनुचित संदर्भ देकर इस एजेंडे का राजनीतिकरण करना चाहा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में छह समितियों मेंसे यह भी एक समिति है, जो सामाजिक, मानवीय मामलों और मानवाधिकार मुद्दों से संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed