फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India slams Pak for unwarranted remarks after Foreign Minister Bilawal rakes up Kashmir at UNSC

Pakistan on Kashmir: कश्मीर को लेकर बिलावल ने भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर मिला करारा जवाब

Fri, 20 May 2022 01:55 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 20 May 2022 01:55 PM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत ने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर बहुत बड़ी गलती की है।

विज्ञापन
India slams Pak for unwarranted remarks after Foreign Minister Bilawal rakes up Kashmir at UNSC
बिलावल भुट्टो - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर से कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। बिलावल ने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए। बिलावल ने भारत के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत ने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर बहुत बड़ी गलती की है और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावना का उल्लंघन किया है। भारत ने कश्मीरी लोगों का उत्पीड़न किया है और निर्दोष लोगों के खिलाफ अत्याचार किया है। बिलावल ने कहा कि पांच अगस्त 2019 के भारत सरकार के फैसले संयुक्त राष्ट्र के कानून का घोर उल्लंघन था। भारत द्वारा कश्मीर को लेकर परिसीमन आयोग की सिफारिशों जैसे कदम सिर्फ कश्मीर के लोगों पर ही नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, उसकी प्रस्तावना और चौथे जिनेवा कन्वेंशन पर भी हमला है।

विज्ञापन


भारत ने दिया करारा जवाब
वहीं भारत ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पर अनुचित टिप्पणी करने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई, कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसके विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा की गई टिप्पणी एक हताशा में दी गई प्रतिक्रिया है जिसका उद्देश्य किसी भी मंच और हर विषय का दुरुपयोग करने के लिए झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार का प्रचार करना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर हमारा था, है और रहेगा: भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर राजेश परिहार ने कहा कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे इलाके भी शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। परिहार ने कहा कि किसी भी देश की ओर से कोई भी बयानबाजी और दुष्प्रचार इस तथ्य को नकार नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed