फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Senegal to strengthen cooperation in Defence, Agriculture, Health sectors as Venkaiah Naidu holds talks with Senegalese President

India Senegal Relations: वेंकैया नायडू ने सेनेगल के राष्ट्रपति से की बातचीत, रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर हुई चर्चा

Fri, 03 Jun 2022 12:43 AM IST
देव कश्यप डकार (सेनेगल)
डकार (सेनेगल) Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Jun 2022 12:43 AM IST
सार

नायडू बुधवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव में सेनेगल पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘नायडू ने सेनेगल को "हर संभव तरीके" से उसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।’’
 

विज्ञापन
India Senegal to strengthen cooperation in Defence, Agriculture, Health sectors as Venkaiah Naidu holds talks with Senegalese President
सेनेगल के डकार में काली सभ्यताओं के संग्रहालय में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू। - फोटो : Twitter@VPSecretariat

विस्तार

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों देश रक्षा, कृषि, रेलवे, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

विज्ञापन


नायडू बुधवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव में सेनेगल पहुंचे। इससे पहले उपराष्ट्रपति तीन देशों- गैबॉन, सेनेगल और कतर की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को गैबॉन पहुंचे थे।
विज्ञापन


भारत ने निरंतर मदद का दिया आश्वासन
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘नायडू ने सेनेगल को "हर संभव तरीके" से उसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोग को और मजबूत करने पर बनी सहमति
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल ने गुरुवार को डकार में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। हमारे बीच संबंधों में प्रगति की समीक्षा की गई और कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे, ऊर्जा, संस्कृति आदि में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई।’’

दोनों देशों के बीच तीन समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर
उपराष्ट्रपति की अफ्रीका यात्रा के दौरान भारत और सेनेगल ने अधिकारियों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा, युवा मामलों में सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से संबंधित तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। सेनेगल की राजधानी डकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती पवार और सेनेगल के विदेश मंत्री असाता टॉल साल द्वारा समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए और इनका आदान-प्रदान किया गया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने राजधानी शहर में अटलांटिक तट पर सुबह की सैर की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘नायडू ने आज सेनेगल के खूबसूरत शहर डकार में अटलांटिक तट पर सुबह की सैर की। भारत-सेनेगल संबंधों के आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं।’’


बाद में दिन में उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी उषा नायडू ने यहां अफ्रीकी पुनर्जागरण स्मारक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति की यह यात्रा इस वर्ष भारत और सेनेगल के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। नायडू अपने दौरे के अंतिम पड़ाव में चार जून से सात जून तक कतर की यात्रा पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed