फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India sends 15,000 liters of kerosene for fisherfolk in crisis-hit Sri Lanka

Sri Lanka Crisis: भारत ने श्रीलंका को भेजा 15000 लीटर केरोसिन, जाफना शहर के 700 मछुआरों को मिली मदद

Tue, 31 May 2022 06:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जाफना।
एजेंसी, जाफना। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 May 2022 06:56 AM IST
सार

भारत से भेजे गए 15,000 लीटर केरोसिन को श्रीलंका के मात्स्यिकी मंत्री डगलस देवानंद की मौजूदगी में डेल्फ्ट, नैनातिवू, इलवैतिवू और अनालितिवू के 700 मछुआरों को भारत की तरफ से मदद के तौर पर वितरित किया गया।
 

विज्ञापन
India sends 15,000 liters of kerosene for fisherfolk in crisis-hit Sri Lanka
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेशी मुद्रा भंडार के खत्म होने की वजह से भोजन, ईंधन और दवा जैसी बुनियादी चीजों के आयात के लिए जूझ रहे श्रीलंका की भारत हर तरह से मदद कर रहा है। शुक्रवार को भारत ने जाफना शहर में 700 मछुआरों की मदद के लिए 15,000 लीटर केरोसिन श्रीलंका भेजा, जो शनिवार को वहां पहुंच गया।

विज्ञापन


जाफना में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने राकेश नटराज ट्वीट कर बताया कि भारत से भेजे गए 15,000 लीटर केरोसिन को श्रीलंका के मात्स्यिकी मंत्री डगलस देवानंद की मौजूदगी में डेल्फ्ट, नैनातिवू, इलवैतिवू और अनालितिवू के 700 मछुआरों को भारत की तरफ से मदद के तौर पर वितरित किया गया।
विज्ञापन


विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर देगा   
आयात जरूरतों के लिए विश्व बैंक ने श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की देगा। विश्व बैंक श्रीलंका के मौजूदा कर्जों को ही नए मद में आवंटित कर फौरी राहत देने की तैयारी में है। विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने पिछले सप्ताह श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पियरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था। पेयरिस ने बताया कि कांडा ने आश्वासन दिया है कि एशियाई विकास बैंक (एडीबी), एशियाई अवसरंचना निवेश बैंक (एआईआईबी) एवं संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ मिलकर श्रीलंका की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed