फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India second year in UNSC is a priority for strengthening TS Tirumurti said will end the term brilliantly

यूएनएससी: सुरक्षा परिषद में भारत का दूसरा वर्ष प्राथमिकता सुदृढ़ीकरण का, तिरुमूर्ति बोले- कार्यकाल का समापन शानदार ढंग से करेंगे

Thu, 13 Jan 2022 02:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Jan 2022 02:10 AM IST
सार

तिरुमूर्ति ने कहा, सुरक्षा परिषद में दो साल के अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में भारत ने अफगानिस्तान और म्यांमार समेत कई मामलों पर ‘दृढ़ लेकिन रचनात्मक रुख’ अपनाया। हम जब परिषद में दूसरे साल के लिए भारत की योजनाओं की बात करते हैं, तो मेरा मानना है कि यह समेकन और हमारी प्राथमिकताओं के सुदृढ़ीकरण का समय होगा। 

विज्ञापन
India second year in UNSC is a priority for strengthening TS Tirumurti said will end the term brilliantly
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दूसरा साल समेकन और प्राथमिकताओं के सुदृढ़ीकरण का समय होगा। उन्होंने कहा, भारत दिसंबर में परिषद की अध्यक्षता के साथ अपने कार्यकाल का समापन शानदार तरीके से करेगा। उन्होंने 2022 के लिए समिति की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा, सुरक्षा परिषद में दो साल के अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में भारत ने अफगानिस्तान और म्यांमार समेत कई मामलों पर ‘दृढ़ लेकिन रचनात्मक रुख’ अपनाया। उन्होंने कहा, हम जब परिषद में दूसरे साल के लिए भारत की योजनाओं की बात करते हैं, तो मेरा मानना है कि यह समेकन और हमारी प्राथमिकताओं के सुदृढ़ीकरण का समय होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम परिषद के भीतर विविध हितों के बीच पुल की एक भूमिका निभाना जारी रखेंगे। भारत 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और इसका दो साल का कार्यकाल 13 दिसंबर, 2022 को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, हम अफगानिस्तान के लोगों और संकट में उनके साथ खड़े रहने को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उनकी अपेक्षा पर भी ध्यान केंद्रित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती कब्जे में सात भारतीयों की सुरक्षा पर भारत ने यूएनएससी में जताई चिंता
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के झंडे वाले मालवाहक जहाज को यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कब्जे में लेने के बाद जहाज पर सवार सात भारतीयों की सुरक्षा पर गहरी चिंता जताई है। भारत ने जहाज और उसके चालत दल की तत्काल रिहाई का आह्वान किया है। रवाबी नामक इस जहाज को यमन के हूती विद्रोहियों ने दो जनवरी को हुदेदाह बंदरगाह से अपने कब्जे में लिया था।

भारतीय चालक दल को बंधक बनाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, हम यमन में सैन्य अभियानों से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा, पिछले कुछ हफ्तों से सना, मारिब और शबवा में भीषण झड़पें शांति की संभावनाओं को खतरे में डाल रही हैं। उन्होंने कहा, इस माह की शुरुआत में ही हुदेदाह के तट से यूएई के पोत को कब्जे में लेने से मौजूदा तनाव और अधिक बढ़ गया है।

हूतियों से चालक दल के सदस्यों को तुरंत रिहा करने का आग्रह करते हुए तिरुमूर्ति ने कहा,  हूती विद्रोही भारतीय चालक दल को छोड़ने तक उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लें। भारत ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए संयुक्त राष्ट्र से मदद की गुहार लगाई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसने चालक दल के सदस्यों से बात की है। जहाज पर चालक दल के कुल 11 सदस्य हैं, इनमें से सात भारतीय हैं।

यूएन ने चालक दल सदस्यों से बात की
हूती विद्रोहियों का कहना है कि इस जहाज पर घातक हथियार लदे हुए थे और लाल सागर से उसे पकड़ा गया था। जबकि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया है कि जहाज पर मेडिकल का सामान लदा हुआ था। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसके सदस्यों ने गश्ती दल ने रवाबी जहाज को कुछ दूरी से देखा है और उसके चालक दल से बात की है। 


जहाज चलाने वाली कंपनी के संपर्क में भारत
भारत ने कहा है कि वह इस जहाज को चलाने वाली कंपनी के साथ संपर्क में हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब यमन में सऊदी गठबंधन की ओर से सैन्य अभियान काफी तेज हो गया है। भारत ने यह भी कहा कि यमन में पूरी तरह से युद्धविराम लागू करने के बाद एक राजनीतिक प्रक्रिया को शुरू किया जाए जिसमें महिलाओं को भी अहम भूमिका दी जाए। यमन में साल 2011 से गृहयुद्ध चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed