फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India says Unwarranted on Electoral Process UN Human Rights High Commissioner Comment

Electoral Process: UN मानवाधिकार उच्चायुक्त ने देश के चुनाव पर टिप्पणी की, भारत ने जवाब में कहा- अनुचित बयान

Mon, 04 Mar 2024 09:48 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 04 Mar 2024 09:48 PM IST
सार

Electoral Process: संयुक्त राष्ट्र (UN) मानवाधिकार उच्चायुक्त ने देश की चुनावी प्रक्रिया पर टिप्पणी की। भारत ने इस पर करारा जवाब दिया। अपने जवाब में भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की इकाई की तरफ से दिया गया बयान बयान अनुचित है।

विज्ञापन
India says Unwarranted on Electoral Process UN Human Rights High Commissioner Comment
संयुक्त राष्ट्र की चिंताओं पर भारत का करारा जवाब - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भारत की चुनावी प्रक्रिया पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने टिप्पणी की। भारत ने इन टिप्पणियों को अनुचित करार दिया। भारत ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की इकाई ने चुनाव को लेकर जो चिंता जाहिर की है, वह अनुचित और निराधार है। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अरिंदम बागची ने कहा कि देश के आगामी आम चुनावों के बारे में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क की टिप्पणियों से भारत पूरी तरह वाकिफ है। उन्होंने कहा कि शीर्ष मानवाधिकार अधिकारी ने चुनावी प्रक्रिया पर जो चिंताएं प्रकट की हैं, वह पूरी तरह अनुचित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने दो टूक कहा कि वोल्कर तुर्क की टिप्पणी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की वास्तविक तस्वीर पेश नहीं करतीं। बकौल बागची, दुनिया भर में कई लोग भारत के चुनावी अनुभव से सीखना चाहते हैं और इसका अनुकरण करने की इच्छा भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed