India-Saudi Ties: भारत और सऊदी के बीच मजूबत होगी रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय वीजा छूट समझौते पर किए हस्ताक्षर
India-Saudi Ties: भारत और सऊदी अरब ने राजनयिक, विशेष और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए द्विपक्षीय वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे आधिकारिक यात्राएं और द्विपक्षीय आदान-प्रदान आसान होंगे। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह कदम भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियाद में भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया गया। राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री महामहिम अब्दुलमजीद बिन राशिद अलस्मारी ने आज रियाद में राजनयिक, विशेष और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए द्विपक्षीय वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता आधिकारिक यात्राओं को सुगम बनाएगा और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद के तहत द्विपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।
Enhancing the Strategic Partnership!
Ambassador Dr. Suhel Ajaz Khan and H.E. Abdulmajeed bin Rashed Alsmari, Deputy Minister for Protocol Affairs @KSAmofaEN signed the bilateral Visa Waiver Agreement for holders of diplomatic, special and official passports, today in Riyadh.… pic.twitter.com/wWzNMuqdh2विज्ञापन विज्ञापन— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) December 17, 2025
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया फायरिंग: बोंडी नरसंहार में संदिग्ध आतंकी पर 59 से अधिक आरोप, नवीद अकरम अस्पताल में भर्ती
इससे पहले पांच दिसंबर को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की थी कि भारतीय संसद जल्द ही भारत-सऊदी अरब संसदीय मैत्री समूह का गठन करेगी। यह घोषणा सऊदी अरब के शूरा परिषद से सऊदी-भारत संसदीय मैत्री समिति के अध्यक्ष मेजर जनरल अब्दुल रहमान बिन सनहत अल-हरबी के नेतृत्व में आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान की गई। इस प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी।
प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए बिरला ने कहा था कि संसदीय कूटनीति देशों के बीच एक अहम सेतु (पुल) है, जो गहरी समझ, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और मजबूत संस्थागत सहयोग को संभव बनाती है। उन्होंने दोनों देशों की संसदीय समितियों के बीच नियमित संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: शांति वार्ता फेल हुई तो यूक्रेन में और जमीन कब्जा करेगा रूस, जेलेंस्की को पुतिन की चेतावनी
बिरला ने भारत और सऊदी अरब के बीच सदियों पुराने धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में लगातार उच्च स्तरीय आदान-प्रदान हुए, जिन्होंने ने रक्षा, ऊर्जा, क्षमता निर्माण और उभरते रणनीतिक क्षेत्रों में साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बिरला ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के प्रति निरंतर समर्थन के लिए सऊदी अरब की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी समुदाय ने अपनी मेहनत, अनुशासन और स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान के कारण वैश्विक सम्मान अर्जित किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.