फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india said UN violence against Hindus, Sikhs and Buddhists is a matter of concern

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने उठाया हिंदूफोबिया का मुद्दा, तिरुमूर्ति ने कहा- हिंदू, सिख और बौद्धों के खिलाफ हिंसा चिंता का विषय

Sun, 06 Feb 2022 06:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Feb 2022 06:10 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, किसी भी धर्म, विशेष रूप से हिंदू, बौद्ध व सिख धर्मों के खिलाफ भावना गंभीर चिंता का विषय है और इससे निपटने को ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
india said UN violence against Hindus, Sikhs and Buddhists is a matter of concern
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र भारत ने विश्व भाईचारा दिवस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हिंदूफोबिया का मुद्दा उठाया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय भाईचारा दिवस पर वैश्विक आयोजन में कहा, हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म सहित सभी धर्मों के खिलाफ हिंसा का मिलकर मुकाबला किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, किसी भी धर्म, विशेष रूप से हिंदू, बौद्ध व सिख धर्मों के खिलाफ भावना गंभीर चिंता का विषय है और इससे निपटने को ध्यान देने की जरूरत है। अफगानिस्तान के बामियान में तालिवान द्वारा बुद्ध प्रतिमाओं को तोड़ने की याद दिलाते हुए कहा, वह प्रमाण है कि अन्य धर्मों के खिलाफ नफरत क्या कर सकती है। 
विज्ञापन


आयोजन का तीसरा साल
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2020 में 4 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुत्व दिवस भाषित किया था। भारत इसका सह-प्रायोजक था। वहीं 4 फरवरी, 2019 को अबू धाबी में पोप फ्रांसिस और अल-अजहर के इमाम, अहमद अल-तैयब ने सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने की पहल के तहत विश्व शांति और मानव बंधुत्व पहल पर हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट्टरपंथी आतंक और लोकतांत्रिक विचारधाराओं की तुलना असंभव: भारत
संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद रोधी कार्यालय के एक कार्यक्रम में तिरुमूर्ति ने कहा कि आतंकवाद को अपनी सुविधा के हिसाब से विभाजित व परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए। दक्षिणपंथ या वामपंथ लोकतंत्र का हिस्सा है और इन विचारधाराओं की तुलना आतंकी विचारधारों से नहीं की जा सकती। 1988 में बनी प्रतिबंध समिति और सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति के अध्यक्ष के तौर पर तिरुमूर्ति ने कहा कि अल-कायदा, आईएस के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने भारत में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए आतंकी हिंसा को बढ़ावा देने का जिक्र भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed