फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's Venezuelan solution to buy oil has been resolved - US

भारत की वेनेजुएला से तेल खरीदने से जुड़ी चिंताओं का हल निकाला गया : अमेरिका

Sat, 16 Feb 2019 12:34 PM IST
अमर शर्मा भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
India's Venezuelan solution to buy oil has been resolved - US
John Bolton

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने शुक्रवार को संकेत दिया कि भारत की वेनेजुएला से तेल खरीदना जारी रखने से जुड़ी चिंताओं का हल पहले ही निकाला जा चुका है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर बोल्टन और उनके भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

विज्ञापन


इस हफ्ते की शुरुआत में, बोल्टन ने कहा था कि वेनेजुएला से तेल खरीदने वाले देशों को माफ नहीं किया जाएगा।" 

उन्होंने ट्वीट किया था, "राष्ट्रपति (निकोलस) मादुरो द्वारा वेनेजुएला के संसाधनों की चोरी का समर्थन करने वाले देशों और कंपनियों को माफ नहीं किया जाएगा।" इस ट्वीट के साथ उन्होंने और ज्यादा तेल बेचने के मकसद से वेनेजुएला के तेल मंत्री मैनुएल क्विवेदो की भारत यात्रा से जुड़ी एक खबर साझा की थी।
विज्ञापन


बोल्टन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अमेरिका वेनेजुएला के लोगों की संपत्ति को संरक्षित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का प्रयोग करना जारी रखेगा और हम सभी राष्ट्रों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्टन से जब पूछा गया कि भारत जैसे देश वेनेजुएला से तेल खरीदना जारी रखते हैं तो उन्हें किन परिणामों का सामना करना पड़ सकता है, बोल्टन ने संकेत दिया कि समस्या खड़ी होने से पहले ही हल की जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed