फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India's productivity will decrease to 3.4 million jobs by global warming

ग्लोबल वार्मिंग से 3.4 करोड़ नौकरियों के बराबर घटेगी भारत की उत्पादकता 

Wed, 03 Jul 2019 12:32 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
India's productivity will decrease to 3.4 million jobs by global warming
global warming
ग्लोबल वार्मिंग के कारण भारत में वर्ष 2030 में काम के कुल घंटों में सालाना 5.8 फीसदी की कमी आ सकती है। उत्पादकता में यह कमी 3.4 करोड़ फुल-टाइम जॉब खोने के बराबर है। ग्लोबल वार्मिंग से सबसे अधिक कृषि और निर्माण क्षेत्र प्रभावित होंगे। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की रिपोर्ट ‘वर्किंग ऑन ए वार्मर प्लैनेट-द इंपैक्ट ऑफ हीट स्ट्रेस लेबर प्रोडक्टिविटी एंड डिसेंट वर्क’ में कहा गया है कि 21वीं सदी के अंत तक वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


इससे 2030 तक दुनियाभर में काम के कुल घंटों में सालाना 2.2 फीसदी का नुकसान होने का अनुमान है। उत्पादकता में यह कमी वैश्विक स्तर पर आठ करोड़ फुल-टाइम जॉब खोने के बराबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी से या तो काम करना मुमकिन नहीं होगा या तो कर्मचारियों के काम करने की रफ्तार धीमी हो जाएगी। 
विज्ञापन


साथ ही 2030 तक वैश्विक स्तर पर कुल 2,400 अरब डॉलर का वित्तीय नुकसान हो सकता है। अगर जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए अभी प्रयास नहीं हुए तो यह घाटा और बढ़ेगा क्योंकि वैश्विक तापमान सदी के अंत में और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक प्रभावित होगा भारत

रिपोर्ट में सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया है कि भारत बढ़ते तापमान और गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश होगा। यहां 1995 में ही काम के घंटे में 4.3 फीसदी का नुकसान हो चुका है और 2030 में 5.8 फीसदी की कमी आने की आशंका है। भीषण गर्मी के कारण 2030 में विभिन्न देशों की जीडीपी भी प्रभावित होगी। इस अवधि में थाईलैंड, कंबोडिया, भारत और पाकिस्तान के जीडीपी को पांच फीसदी से अधिक का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed