{"_id":"67f2286d4491c5264b07d8f8","slug":"india-s-power-was-seen-again-sri-lanka-released-11-fishermen-pm-modi-had-raised-the-issue-yesterday-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: फिर दिखी भारत की ताकत, श्रीलंका ने 14 मछुआरों को किया रिहा; बीते दिन पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: फिर दिखी भारत की ताकत, श्रीलंका ने 14 मछुआरों को किया रिहा; बीते दिन पीएम मोदी ने उठाया था मुद्दा
Sun, 06 Apr 2025 12:39 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:39 PM IST
सार
शनिवार को पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इसके बाद श्रीलंका ने 14 मछुआरों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। पीएम मोदी के मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से हल करने की वकालत करने के बाद श्रीलंका ने विवादित मसले का समाधान किया है। प्रधानमंत्री मोदी के भारत लौटने से पहले ही श्रीलंका ने जेल में बंद 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। हमने मछुआरों और उनकी नावों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज की देंगे सौगात; अन्य परियोजनाओं की भी होगी शुरुआत
विज्ञापन
इसके बाद श्रीलंका ने 11 मछुआरों को रिहा कर दिया। दरअसल श्रीलंका-भारत के बीच मछुआरों के मुद्दे को लेकर हमेशा विवाद रहा है। पहले कई बार श्रीलंकाई नौसेना पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के खिलाफ बल प्रयोग कर चुकी है।
शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि मछुआरों के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच काफी विस्तार से चर्चा हुई। इन मुद्दों पर सहयोग के लिए मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ये ऐसे मुद्दे हैं जो खाड़ी के दोनों किनारों पर मछुआरों की आजीविका को प्रभावित करते हैं।
ये भी पढ़ें:श्रीलंका में मोदी ने रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम का किया शुभारंभ; खास ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह मछुआरों के लिए एक दैनिक मुद्दा है और हाल के दिनों में की गई कुछ कार्रवाइयों पर पुनर्विचार किया जा सकता है। विदेश सचिव ने कहा था कि दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर चर्चाओं को तेज करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों पक्ष श्रीलंका और भारत के बीच मछुआरों के संघ की वार्ता का अगला दौर आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन