SIPRI: हथियार खरीदने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बना भारत, स्वीडन के थिंक टैंक की रिपोर्ट में खुलासा
SIPRI: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा कि रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। हालांकि, 1960-64 के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी में 50 फीसदी की कमी आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बना हुआ है। 2014-2018 की तुलना में 2019-2023 में इसके आयात में 4.7 फीसदी की वृद्धि हुई। स्वीडन के थिंक टैंक 'सिपरी' ने सोमवार को एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया।
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने कहा, "रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। हालांकि, 1960-64 के बाद (सोवियत संघ के विघटन से पहले) यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी में 50 फीसदी की कमी आई है।"
थिंक टैंक ने कहा, "भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश बना हुआ है। इसका हथियार आयात 2014-2018 की तुलना में 2019-2023 में 4.7 फीसदी बढ़ा है।" रिपोर्ट में कहा गया, "हालांकि रूस अभी भी भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता (इसके हथियारों के आयात का 36 फीसदी हिस्सा) बना हुआ है।"
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने भी अपने हथियार आयात में (43 फीसदी) काफी वृद्धि की है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान 2019-23 में पांचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक था। चीन इसके मुख्य हथियार आपर्तिकर्ता था। जो उसके हथियार आयात का 82 फीसदी बनाता है। वहीं, जापान (155 फीसदी) और दक्षिण कोरिया (6.5 फीसदी) का भी हथियारों का आयात बढ़ा है।
चीन के हथियारों के आयात में 44 फीसदी की कमी आई है। उसने अपने आयातित हथियारों को स्वदेशी रूप से विकसित हथियार प्रणालियों से बदलने का प्रयास किया है।
Who were the five largest arms importers in 2019–23?
— SIPRI (@SIPRIorg) March 11, 2024
1) India 🇮🇳
2) Saudi Arabia 🇸🇦
3) Qatar 🇶🇦
4) Ukraine 🇺🇦
5) Pakistan 🇵🇰
Together, they received 35% of total global arms imports in 2019–23. New SIPRI data on global #ArmsTransfers out now ➡️ https://t.co/vdJtUgoz04 pic.twitter.com/dSTgR4LASb
रिपोर्ट में कहा गया कि सऊदी अरब 2019-2023 के बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक था। उसने इस अवधि में वैश्विक हथियारों का आयात 8.4 फीसदी बढ़ाया। 2019-2023 के बीच सऊदी अरब के हथियारों के आयात में 28 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन 2014-18 में यह रिकॉर्ड स्तर पर था।
रिपोर्ट के मुताबिक, कतर ने 2014-18 की तुलना में 2019-23 में अपने हथियारों के आयात करीब चार गुना (396 फीसदी) की वृद्धि की। जिससे यह 2019-23 में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया।