फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India provides more grants to build houses in Buddhist town of Sri Lanka

Sri Lanka: श्रीलंका को 15 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देगा भारत, इन परियोजनाओं पर खर्च होगी धनराशि

Sat, 23 Mar 2024 11:42 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 23 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

Sri Lanka: भारतीय उच्चायोग और श्रीलंका के उच्चायोग के बीच 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त अनुदान पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह धनराशि श्रीलंका में घर और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगी। 

विज्ञापन
India provides more grants to build houses in Buddhist town of Sri Lanka
श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा - फोटो : एक्स (संतोष झा)

विस्तार

भारत ने एक बार फिर से श्रीलंका की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। दरअसल श्रीलंका के बौद्ध शहर अनुराधापुरा में घर और बुनियादी सुविधाओं को तैयार किया जाना है। इस वजह से श्रीलंका ने भारत से अतिरिक्त आर्थिक मदद की मांग की थी। भारत ने भी श्रीलंका की इस मांग को समझा और आर्थिक सहयोग किया।  

विज्ञापन


इन परियोजनाओं पर खर्च होगी धनराशि
भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि भारत ने श्रीलंका के अनुराधापुरा के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के अतिरिक्त अनुदान पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने 21 मार्च को अपने समकक्ष  श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ पत्रों का आदान-प्रदान किया। आपस में बातचीत के बाद अतिरिक्त अनुदान पर हस्ताक्षर किए गए। 15 करोड़ रुपये की यह धनराशि अनुराधापुरा में घर और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगी।

विज्ञापन

 

श्रीलंका की 9 परियाजनाओं में भारत की मदद
भारतीय उच्चायोग का कहना है कि श्रीलंका के आर्थिक परिदृश्य में भारी बदलाव को देखते हुए भारत सरकार ने नौ परियोजनाओं में अतिरिक्त धनराशि डालने का फैसला लिया है। भारत सरकार चाहती है के इन परियोजनाओं को जल्दी से जल्दी से पूरा किया जाए। भारत द्वारा इन नौ परियोजनाओं के लिए 50 प्रतिशत धनराशि दी जा रही है, जबकि 50 प्रतिशत धनराशि श्रीलंका सरकार के खजाने से खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed