फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india President Draupadi Murmu met the President of Mortania, signed MOU on visa exemption and four others

Droupadi Murmu: मॉरिटानिया के राष्ट्रपति से मिलीं द्रौपदी मुर्मू, वीजा छूट समेत चार समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Thu, 17 Oct 2024 10:56 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकचॉट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकचॉट Published by: बशु जैन Updated Thu, 17 Oct 2024 10:56 AM IST
सार

बुधवार को राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि हम वर्ष 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण कारक है।

विज्ञापन
india President Draupadi Murmu met the President of Mortania, signed MOU on visa exemption and four others
मॉरिटानिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति मे एमओयू का आदान-प्रदान करते अधिकारी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफ्रीका के तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिटानिया में हैं। यहां उन्होंने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति औलद गजौनी से मुलाकात की। साथ ही राजनयिक प्रशिक्षण और वीजा छूट समेत चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों नेताओं ने रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौआकचॉट के राष्ट्रपति महल में मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद गज़ौनी से मुलाकात और बातचीत की। दोनों नेताओं ने रिश्ते को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान राजनयिकों के प्रशिक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वीजा छूट और विदेश कार्यालय परामर्श के क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति ने मॉरिटानिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि हम वर्ष 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रवासी परिवार इस प्रक्रिया में एक बहुत महत्वपूर्ण कारक है।' इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मेजबान देश का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं भारतीय समुदाय का हमेशा समर्थन करने के लिए मॉरिटानिया की सरकार और लोगों का आभार व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि भारत मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में मॉरिटानिया के विकास में योगदान दे सकता है। इससे पहले मॉरिटानिया की राजधानी नौआकचॉट के ओमटौन्सी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का मॉरिटानिया के राष्ट्रपति गजौनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिसको लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि उनका औपचारिक स्वागत किया गया। अपनी अफ्रीका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने अल्जीरिया में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए अल्जीरियाई समकक्ष अब्देलमदजीद तेब्बौने के साथ भी बातचीत की थी। मुर्मू अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मलावी की यात्रा करेंगी।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed