{"_id":"645fb6bacf29533f31041df4","slug":"india-plans-repatriation-of-kohinoor-colonial-artefacts-from-uk-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: कोहिनूर समेत अन्य कलाकृतियों को वापस लाने के लिए अभियान छेड़ेगा भारत, दिल्ली में चल रही योजना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: कोहिनूर समेत अन्य कलाकृतियों को वापस लाने के लिए अभियान छेड़ेगा भारत, दिल्ली में चल रही योजना
Sat, 13 May 2023 09:41 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 13 May 2023 09:41 PM IST
सार
रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में नई दिल्ली में अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। यह मुद्दा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापार संबंध भी अच्छे हैं।
विज्ञापन
kohinoor diamond
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के संग्रहालयों में भारत के नायाब हीरे कोहिनूर से लेकर अद्भुद कलाकृतियां रखी हुई हैं। हालांकि उनको वापस लाने को लेकर कई बार आवाजें उठाईं गई हैं, ब्रिटेन और कई अन्य देशों से कई कलाकृतियां वापस भी आई हैं, वहीं कोहिनूर हीरे को फिर से वापस लौटाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि भारत कोहिनूर हीरा, अन्य मूर्तियों के साथ औपनिवेशिक युग की कलाकृतियों को वापस लाने के लिए एक प्रत्यावर्तन अभियान की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में नई दिल्ली में अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। द डेली टेलीग्राफ अखबार का दावा है कि यह मुद्दा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापार संबंध भी अच्छे हैं। भारतीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि पुरावशेषों की वापसी भारत की नीति-निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी। उन्होंने कहा, यह सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति मंत्रालय की एक शाखा, स्वतंत्र होने के बाद से देश से तस्करी की गई वस्तुओं को पुन: प्राप्त करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी भारत के एक मंदिर से ली गई कांस्य मूर्ति के संबंध में ऑक्सफोर्ड के एशमोलियन संग्रहालय से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।
विज्ञापन