{"_id":"681d6d0dacd27b7d4a0c84c8","slug":"india-pakistan-escalation-us-pentagon-former-official-said-islamabad-is-terror-head-must-designate-state-spons-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs Pakistan: 'पाकिस्तान आतंकवाद का सिर, उस पर वार जरूरी', अमेरिकी विशेषज्ञ ने भारत का खुलकर किया समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India vs Pakistan: 'पाकिस्तान आतंकवाद का सिर, उस पर वार जरूरी', अमेरिकी विशेषज्ञ ने भारत का खुलकर किया समर्थन
Fri, 09 May 2025 01:00 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 09 May 2025 01:00 PM IST
सार
पाकिस्तान की कार्रवाई की वजह बताते हुए माइकल रुबिन ने कहा कि 'पाकिस्तान जब भी आर्थिक, भ्रष्टाचार या समाज के स्तर पर असफल होता है तो वह भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। यह एक असफल राष्ट्र की पहचान है।'
विज्ञापन
पेंटागन के पूर्व शीर्ष अधिकारी माइकल रुबिन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भारत के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। यही वजह है कि उसकी उकसावे वाली कार्रवाई की कई देश आलोचना कर रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के पूर्व शीर्ष अधिकारी माइकल रुबिन ने एक बड़ा बयान देते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। माइकल रुबिन ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ही दुनिया में आतंक का गढ़ है और इस पर वार करना जरूरी है।
'अमेरिका को एकमत होकर भारत का समर्थन करना चाहिए'
न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में माइकल रुबिन ने कहा कि 'अमेरिका ने लश्कर ए तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया था, लेकिन हमने पाकिस्तान को आतंक को वित्त पोषित करने वाला देश करार नहीं दिया। अब समय आ गया है कि हम ऑक्टोपस के बाजुओं पर कार्रवाई करने के बजाय उसके सिर पर हमला करें। अमेरिका को एकमत होकर भारत का समर्थन करना चाहिए।' माइकल रुबिन ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करते हुए कहा कि 'किसी भी लोकतांत्रिक देश के नेता का कर्तव्य है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा करे। पीएम मोदी और भारत का पूरा राजनीतिक नेतृत्व ये समझ रहा है कि सभी भारतीय खतरे में हैं। इस सब की शुरुआत, तब हुई जब आसिम मुनीर ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम एक साथ नहीं रह सकते, लेकिन भारत में दोनों साथ मिलकर रह रहे हैं। पाकिस्तान में ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान व्यवस्थागत तरीके से अपने अल्पसंख्यकों को देश से बाहर कर रहा है।'
ये भी पढ़ें- Indo-Pak Conflict: भारत ने पाकिस्तान की सीमा में ही मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, इस मिसाइल से किया नेस्तनाबूद
विज्ञापन
पाकिस्तान की कार्रवाई की बताई वजह
पाकिस्तान की कार्रवाई की वजह बताते हुए माइकल रुबिन ने कहा कि 'पाकिस्तान जब भी आर्थिक, भ्रष्टाचार या समाज के स्तर पर असफल होता है तो वह भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है। यह एक असफल राष्ट्र की पहचान है। अच्छी बात ये है कि भारत में अलग कहानी है, जहां सभी लोग अपने मुद्दों पर चर्चा करते हैं।'
भारतीय सेना ने सुनियोजित तरीके से की कार्रवाई
माइकल रुबिन ने कहा कि 'पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए इस संघर्ष की शुरुआत की। भारत आतंकवाद के पीड़ित हैं। पहले मुझे लगता था कि पीएम मोदी ने जवाब देने में लंबा समय लिया, लेकिन अब साफ है कि भारतीय सेना ने पूरी योजना के तहत सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की है और ये दिखाया है कि भारतीय सेना कितनी सक्षम है। पाकिस्तान घिर गया है और अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन आसिम मुनीर को यह समझना चाहिए कि अगर आप गड्ढा खोदोगे तो एक दिन उसी में गिरोगे। गड्ढा खोदना बंद कीजिए और आगे बढ़िए। अमेरिका को पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ घोषित करना चाहिए।'
ये भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: नौसेना ने 1971 के बाद खोला मोर्चा,आईएनएस विक्रांत से कराची को बनाया निशाना...बंदरगाह तबाह
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन