{"_id":"6194ef1b4bfbc07db30f59e2","slug":"india-out-maldivian-government-rejected-the-slogan-issued-a-statement-saying-false-information-being-spread-in-media-and-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंडिया आउट': मालदीव सरकार ने खारिज किया नारा, बयान जारी कर कहा- मीडिया व सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा झूठ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'इंडिया आउट': मालदीव सरकार ने खारिज किया नारा, बयान जारी कर कहा- मीडिया व सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा झूठ
Wed, 17 Nov 2021 05:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 17 Nov 2021 05:31 PM IST
सार
मालदीव सरकार ने अपने बयान में कहा है कि यह नारा दोनों देशों की सरकारों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करता है।
विज्ञापन
India and Maldives
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव सरकार ने बुधवार को 'इंडिया आउट' नारे को दृढ़ता के साथ खारिज कर दिया। उसने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया में फैलाया जा रहा यह तथाकथित नारा झूठा और गलत सूचना पर आधारित है।
विज्ञापन
मालदीव सरकार ने अपने बयान में कहा है कि यह नारा दोनों देशों की सरकारों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और मालदीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को कमजोर करता है।
विज्ञापन
मालदीव सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारत के साथ मालदीव के रिश्ते साझा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। भारत मालदीव का निकटतम करीबी मित्र रहा है। ऐसे में भारत व अन्य साझेदार देशों के बारे में किया जा रहा प्रचार झूठा व भ्रामक है।Maldives Govt strongly rejects attempts to spread false information through media & across social media platforms, using so-called “India Out” slogan, alleging that bilateral cooperation b/w Govts of Maldives & India undermines national security&sovereignty of Maldives: Statement pic.twitter.com/sUXhN7cowZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 17, 2021