फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India on Gaza conflict: Only two-state solution between both sides will deliver enduring peace

Israel-Hamas War: 'केवल दो राष्ट्र समाधान ही दोनों पक्षों के बीच ला सकेगा स्थायी शांति', गाजा संघर्ष पर भारत

Tue, 05 Mar 2024 07:46 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 07:46 AM IST
सार

गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
India on Gaza conflict: Only two-state solution between both sides will deliver enduring peace
रुचिरा कंबोज, संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच पांच महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। सभी देश कोशिश कर रहे हैं की जंग थम जाए। इसके लिए नए-नए प्रस्ताव लाए जा रहे हैं। हालांकि फिर भी हालात ठीक होते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां इस्राइल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फलस्तीनी लोग एक स्वतंत्र देश में खुलकर जी सकें।

विज्ञापन


भारत की स्थिति स्पष्ट रही है
वीटो के इस्तेमाल पर सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कंबोज ने कहा कि संघर्ष पर भारत की स्थिति स्पष्ट रही है और कई मौकों पर यह कहा गया है।
विज्ञापन


सीधी और सार्थक बातचीत जरूरी
उन्होंने कहा, 'दोनों पक्षों के बीच सीधी और सार्थक बातचीत के जरिए हासिल किया गया केवल दो राष्ट्र समाधान ही स्थायी शांति ला सकेगा। भारत दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है जहां फलस्तीनी लोग इस्राइल की सुरक्षा जरूरतों का सम्मान करते हुए सुरक्षित सीमाओं के भीतर एक स्वतंत्र देश में खुलकर रह सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के स्थायी दूत ने तनाव को कम करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, 'स्थायी समाधान पर पहुंचने के लिए हम हिंसा करने से बचने, सभी बंधकों को रिहा करने, उकसावे वाली कार्रवाइयों से बचने और सीधी शांति वार्ता जल्द शुरू करने की स्थितियां बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह करते हैं।'

एक खतरनाक मानवीय संकट भी पैदा हुआ
उन्होंने कहा, 'जंग पर भारत का रुख स्पष्ट रहा है और हमने यह कई मौकों पर कहा भी है। इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बड़े पैमाने पर नागरिक जीवन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों का नुकसान हुआ है। जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया है, इसके परिणामस्वरूप एक खतरनाक मानवीय संकट भी पैदा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है।'

कंबोज ने कहा, 'हमने संघर्ष में नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है। हिंसा और शत्रुता को और बढ़ने से रोकना महत्वपूर्ण है। किसी भी संघर्ष में आम लोगों के जीवन को बचाना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए।'


अक्तूबर में किया था हमला
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच करीब पांच महीने से संघर्ष जारी है। सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में तीस हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed