{"_id":"603032366e0fd5303701bd8e","slug":"india-looking-forward-to-russian-investments-in-make-in-india-projects-hv-shringla","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेक इन इंडिया’ परियोजनाओं के लिए रूसी निवेश पर भारत का जोर: शृंगला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
‘मेक इन इंडिया’ परियोजनाओं के लिए रूसी निवेश पर भारत का जोर: शृंगला
Sat, 20 Feb 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 20 Feb 2021 03:18 AM IST
विज्ञापन
हर्षवर्द्धन शृंगला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि भारत मेक इन इंडिया की परियोजनाओं के लिए रूसी निवेश पर जोर दे रहा है। रूस दौरे पर मॉस्को पहुंचे शृंगला ने बताया कि रक्षा, रेलवे, पेट्रो केमिकल समेत अन्य ऊर्जा क्षेत्रों दोनों देश निवेश बढ़ाने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
कॉमरसेंट अखबार को दिए साक्षात्कार में शृंगला ने कहा, दोनों देश के बीच एक दूसरे के यहां ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर विचार विमर्श चल रहा है। इसके अलावा भारती इस्पात संयंत्रों के लिए रूसी कोयले की आपूर्ति पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
रूस में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2019 तक दोनों देशों के बीच 7.55 अरब डॉलर का कुल व्यापार हुआ। शृंगला ने कहा, आर्थिक व कारोबारी संबंधों को तेज करना दोनों पक्षों की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इसके लिए दोनों देशों ने 2025 तक द्विपक्षीय निवेश को 50 अरब डॉलर और द्विपक्षीय कारोबार को 30 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि मॉस्को में रूसी राजनयिकों और विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत में भारत और रूस के संबंधों के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई।