{"_id":"5eaba8208ebc3e90591e44b0","slug":"india-has-emerged-as-a-leader-in-the-fight-against-coronavirus-says-us-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी सांसद ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना से लड़ाई में लीडर बनकर सामने आया हिंदुस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी सांसद ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना से लड़ाई में लीडर बनकर सामने आया हिंदुस्तान
Fri, 01 May 2020 10:10 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 01 May 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
भारत-अमेरिका (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवाओं जैसी अहम चिकित्सा सामग्री को बड़ी मात्रा में अमेरिका को मुहैया कराने के लिए भारत की प्रशंसा करते हुए गुरुवार को कहा कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगुवा के तौर पर सामने आया है।
विज्ञापन
सांसद जॉर्ज होल्डिंग ने कहा, भारत अमेरिका के सबसे करीबी और महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक है और हमारे रिश्ते को हमेशा वाशिंगटन में दोनों पक्ष का समर्थन प्राप्त रहा है। मैं आभारी हूं कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक अगुवा के तौर पर सामने आया और मुझे खुशी है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान हमारी खास साझेदारी मजबूत बनी हुई है।
विज्ञापन
होल्डिंग भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर कांग्रेस की कॉकस के सह-अध्यक्ष भी हैं। उत्तर कैरोलिना के प्रभावशाली रिपब्लिकन सांसद ने एक बयान में अमेरिका में महामारी संबंधी राहत कार्यों में भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठनों और सामुदायिक संगठनों द्वारा निभाई जा रही भूमिका की भी सराहना की।
विज्ञापन
होल्डिंग ने कहा, ‘अमेरिकी सरजमीं पर सेवा इंटरनेशनल (भारत स्थित सेवा संगठन) मास्क, भोजन बांटने के लिए बिना थके काम कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि देशभर में कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन तथा दवाएं मिलें।’
उन्होंने कहा कि भारत सरकार कोविड-19 से निपटने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद के लिए अपने देश और अमेरिका दोनों में कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा, ‘यह देखना रोमांचक है कि हमारे करीबी और सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक का करीब 10 हजार मील दूर से हमारे देश पर कैसे इतना प्रभाव हो सकता है।’
होल्डिंग ने कहा कि भारत ने दिखाया है कि वे दवाओं और चिकित्सा उत्पाद के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं को खुली रखने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि अमेरिका और भारत के अपने क्षेत्रीय पड़ोसियों को इसका फायदा मिल सके।
रिपब्लिकन सांसद ने कहा, ‘अप्रैल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम किया। तब से भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की बड़ी खेप जैसी अहम सामग्री मुहैया कराई।’