फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India extends aid to Sri Lanka send state of the art naval ships

श्रीलंका: भारत ने सहायता के लिए भेजे अत्याधुनिक नौसैनिक जहाज, जले मालवाहक पोत के सर्वेक्षण में करेगा मदद

Sat, 26 Jun 2021 04:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 04:42 AM IST
सार

  • भारतीय उच्चायोग के अनुसार भारत की पड़ोसी पहले नीति के तहत मदद की जा रही है। सागर आरक्षक 2 के अभियान के तहत संयुक्त सर्वेक्षण अभियान में मदद करेगा और क्षेत्र में सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करेगा।

विज्ञापन
India extends aid to Sri Lanka send state of the art naval ships
indian navy ship

विस्तार

भारत ने श्रीलंका के मदद के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस अपना नौसैनिक जहाज कोलंबो भेजा है। यह क्षेत्र में नेविगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोलंबो बंदरगाह के बाहर डूबे हुए मालवाहक जहाज के आसपास श्रीलंका के सर्वेक्षण प्रयासों में सहायता करेगा।

विज्ञापन


जले मालवाहक पोत के आस पास सर्वेक्षण में करेगा मदद
आईएनएस सर्वेक्षक बृहस्पतिवार को आया था, उसे कोलंबो बंदरगाह के बाहर के क्षेत्रों में नेविगेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका सरकार के औपचारिक अनुरोध पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग के अनुसार भारत की पड़ोसी पहले नीति के तहत मदद की जा रही है। सागर आरक्षक 2 के अभियान के तहत संयुक्त सर्वेक्षण अभियान में मदद करेगा और क्षेत्र में सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हिंद महासागर में सिंगापुर की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज में आग लग गई थी। श्रीलंका नौसेना के मुताबिक, लाइबेरिया के झंडे वाला एमएससी जहाज 22 जून को कोलंबो बंदरगाह से रवाना हुआ था और वह सिंगापुर की ओर जा रहा था किंतु श्रीलंका की समुद्री सीमा के पार जाने के बाद उसमें आग लग गई थी। इसे मदद देने के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अपना जहाज और विमान यहां भेज दिया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने मदद के लिए रवाना किए जहाज और विमान
श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डि सिल्वा ने बताया कि शुक्रवार तड़के नौसेना को इस जहाज में आग लगने की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि चूंकि जहाज अब भी श्रीलंका की तलाश एवं बचाव सीमा में है, इसलिए आवश्यक कदम उठाना जरूरी है।


श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि देश के दक्षिणी छोर किरिंडा से करीब 483 समुद्री मील की दूरी पर यह जहाज है और उसके इंजन में आग लगी है। यह जहाज पोर्ट ब्लेयर से करीब 425 समुद्री मील की दूरी पर है जिसमें 28 चालक दल के सदस्य हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed