फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India delivers 3300 KG tons of essential medical supplies to Sri Lanka during on going crisis

Sri Lanka Crisis: भारत की श्रीलंका को मदद जारी, अब 3300 किलोग्राम आवश्यक चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की

Sat, 04 Jun 2022 01:09 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई,कोलंबो
एएनआई,कोलंबो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Jun 2022 01:09 PM IST
सार

चिकित्सा आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता पर प्रतिक्रिया देते हुए, उच्चायोग ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज (INS) घड़ियाल को इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से तैनात किया गया था।

विज्ञापन
India delivers 3300 KG tons of essential medical supplies to Sri Lanka during on going crisis
श्रीलंको को मिली भारत की मदद - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी 'पड़ोस पहले' नीति के अनुरूप, भारत एक बार फिर से आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया। इस बार भारत ने श्रीलंका को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति मुहैया कराई। कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शुक्रवार को 1990 की सुवासेरिया एम्बुलेंस सेवा को कुल 3.3 टन आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति सौंपी।

विज्ञापन


श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने किया ट्वीट
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्रीलंका के लोगों से एक और वादा पूरा किया विदेश मंत्री एस जयशंकर को मार्च 2022 में कोलंबो में सुवासेरिया मुख्यालय के अपने दौरे के दौरान फाउंडेशन द्वारा सामना की जा रही चिकित्सा आपूर्ति की बढ़ती कमी से अवगत कराया गया था। उच्चायुक्त ने महत्वपूर्ण जीवन रेखा को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने के लिए आज 3.3 टन चिकित्सा आपूर्ति सौंपी। 
विज्ञापन


पिछले दो महीनों से मदद जारी
पिछले दो महीनों के दौरान सरकार और भारत के लोगों द्वारा दान की गई 25 टन से अधिक दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति का मूल्य 37 करोड़ श्रीलंकन रुपये के करीब है। यह लगभग 350 करोड़ अमरीकी डालर की आर्थिक सहायता और आपूर्ति के अतिरिक्त है। अन्य मानवीय आपूर्ति जैसे चावल, दूध पाउडर, मिट्टी का तेल आदि की भी आपूर्ति की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed