फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china border tensions key points and updates

गलवां घाटी में भारत-चीन तनाव: जानें अब तक क्या-क्या हुआ 

Tue, 16 Jun 2020 05:32 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 16 Jun 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
India china border tensions key points and updates
गलवां घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प - फोटो : Amar Ujala
सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार रात को तो उसने अपनी हदें पार कर दीं और करीब 45 साल बाद पहली बार चीन सीमा पर किसी भारतीय जवान की जान गई। चीनी सेना से झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। मंगलवार को इस वजह से दिनभर तनाव की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं कि अभी तक क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन


विज्ञापन
  • भारत और चीन की सेना के बीच गलवां घाटी में सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई है। इसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत तीन शहीद हो गए। 
  • चीन की ओर से दावा किया गया है कि उनके भी कई जवान मारे गए हैं। हालांकि अभी तक संख्या को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। 
  • यह घटना पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के पास हुई है और दोनों पक्षों की ओर बातचीत के जरिए मुद्दे को शांत करने की कोशिश की जा रही है। 
  • दोनों देशों के जवानों के बीच पत्थर और रॉड से झगड़ा हुआ है। पिछले महीने 5 और 6 मई को पैंगोंग झील पर भी ऐसा ही हुआ था, जिसमें दोनों ही ओर से जवान घायल हुए थे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई है। 
  • भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत और चीन दोनों ओर से बातचीत का दौर चल रहा है। 
  • पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर चर्चा करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार दोपहर बैठक की, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस बैठक में मौजूद थे।  
  • चीन ने आरोप लगाया है कि 15 जून को भारत ने दो बार सीमा रेखा का उल्लंघन किया, जिसके बाद सैन्य झड़प हुई। 
  • करीब 45 साल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब चीन सीमा पर किसी भारतीय जवान की जान गई है। 
  • 1975 में अरुणाचल में चीन ने छिपकर हमला किया था, जिसमें चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे। 
  • पिछले पांच हफ्तों से भारत और चीन के जवान आमने-सामने डटे हुए हैं। पैंगोंग झील, गलवां घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में चीन भारतीय सेना से उलझ चुका है। 
  • लद्दाख में सीमा के पास चीन ने बड़ी संख्या में अपने जवानों को भेजना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed