{"_id":"65165136e4e2635b300cd935","slug":"india-canada-row-posters-seeking-killing-of-indian-envoys-outside-gurudwara-khalistani-terrorists-nijjar-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में खालिस्तानी बेलगाम: गुरुद्वारे में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, सरकार के निर्देश के बाद भी नहीं हटा रहे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में खालिस्तानी बेलगाम: गुरुद्वारे में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, सरकार के निर्देश के बाद भी नहीं हटा रहे
Fri, 29 Sep 2023 09:59 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 29 Sep 2023 09:59 AM IST
सार
खालिस्तानियों ने भारत के तीन राजनयिकों पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसके बाद कनाडा के एक गुरुद्वारे के बाहर इन तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या के लिए उकसाने वाले पोस्टर लगा दिए गए।
विज्ञापन
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर की हत्या।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में खालिस्तानी इस कदर हावी हो चुके हैं कि वह वहां की सरकार का आदेश भी नहीं मान रहे हैं। दरअसल खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के एक गुरुद्वारे में भारतीय राजनयिकों की हत्या के लिए उकसाने वाले पोस्टर-बैनर लगे थे। शिकायत के बाद कनाडा की सरकार ने इन बैनर्स को हटाने का निर्देश दिया था लेकिन अभी तक खालिस्तानियों ने ये पोस्टर-बैनर नहीं हटाए हैं।
गुरुद्वारे के बाहर लगे भारतीय राजनयिकों की हत्या के लिए उकसाने वाले पोस्टर
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा ने इसका आरोप भारत पर लगाया। जिससे भारत और कनाडा के संबंधों में खटास आ गई है। खालिस्तानियों ने भारत के तीन राजनयिकों पर निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसके बाद कनाडा के एक गुरुद्वारे के बाहर इन तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या के लिए उकसाने वाले पोस्टर लगा दिए गए। जिसकी शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया कि ये पोस्टर कनाडा में रहने वाले भारतीय राजनयिकों के खिलाफ लोगों को भड़का रहे हैं। बाद में ये विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए गए।
सरकार के आदेश के बावजूद नहीं हटाए पोस्टर
इस पर कार्रवाई करते हुए कनाडा की सरकार ने गुरुद्वारे से इन पोस्टर्स को हटाने का निर्देश दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुद्वारे के एक तरफ के गेट से पोस्टर हटा लिए गए हैं लेकिन दूसरी तरफ के मुख्य गेट पर अभी भी ये पोस्टर्स लगे हैं। इन पोस्टर्स में तीन भारतीय राजनयिकों को वांटेड बताया गया है। भारतीय राजनयिकों की तस्वीरें भी इन पोस्टर्स पर हैं। बता दें कि खालिस्तानियों के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच विवाद चल रहा है। विवाद के चलते कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। भारत ने कनाडा के नागरिकों को वीजा जारी करने पर भी फिलहाल रोक लगा दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन