फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India calls for prompt action against those responsible for death of Indian national in Italy

MEA: भारत ने इटली में भारतीय नागरिक की मौत का मुद्दा उठाया, दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग

Wed, 26 Jun 2024 07:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम (इटली)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम (इटली) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Jun 2024 07:27 PM IST
सार

MEA: भारत ने इटली के विदेश मंत्री के सामने भारतीय नागरिक की मौत का मामला उठाते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
India calls for prompt action against those responsible for death of Indian national in Italy
विदेश सचिव मुक्तेश परदेशी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत ने बुधवार को इटली सामने भारतीय नागरिक सतनाम सिंह की मौत का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही नई दिल्ली ने उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। विदेश मंत्रालय के सचिव मुक्तेश परदेशी ने इटली के विदेश मंत्री लुइगी मारिया विगनाली के समक्ष यह मामला उठाया। 

विज्ञापन


परदेशी ने कहा, इटली में भारतीय दूतावास सतनाम सिंह के परिवार के साथ संपर्क में है, ताकि राजनयिक मदद और पार्थिव शरीर को भारत लाया जा सके। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सचिव मुक्तेश परदेशी ने सतनाम सिंह की मौत के बारे में हमारी गहरी चिंता से इटली के विदेश मंत्री को अवगत कराया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। दूतावास राजनयिक मदद और शवों को भारत भेजने के लिए सतनाम सिंह के परिवार के संपर्क में है। 
विज्ञापन


एफएलएआई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन के मुताबिक, एक दुर्घटना के बाद सतनाम सिंह को सड़क पर छोड़ दिया गया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। ट्रेड यूनियन के मुताबिक, सतनाम सिंह जब एक खेत में काम कर रहे थे, तभी उनका हाथ एक दुर्घटना में अलग हो गया था। नियोक्ता से मदद मिलने के बजाय सतनाम सिंह को उनके घर के पास एक कचरे के बैग की तरह फेंक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले  पिछले हफ्ते भारतीय दूतावास ने कहा था कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और परिवार से संपर्क करने और दूतावास से मदद प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दूतावा ने एक्स पर लिखा कि उसे इटली के लैटिना में एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी है और वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। परिवार से संपर्क करने और दूतावास से मदद के प्रयास जारी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed