{"_id":"5f91f08e8ebc3edc0f59d9cc","slug":"india-born-us-judge-amit-mehta-assigned-lawsuit-against-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल के मामले की अध्यक्षता करेंगे भारतवंशी जज अमित मेहता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गूगल के मामले की अध्यक्षता करेंगे भारतवंशी जज अमित मेहता
Fri, 23 Oct 2020 02:20 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय मूल के अमेरिकी जिला न्यायाधीश अमित पी. मेहता को गूगल के खिलाफ न्याय विभाग का एतिहासिक मुकदमा सौंपा गया है। 22 दिसंबर, 2014 को मेहता को कोलंबिया जिले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के जिला न्यायालय में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
भारत के गुजरात में जन्मे, मेहता के पास 1993 में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया स्कूल ऑफ लॉ में कानून की पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
लॉ स्कूल के बाद मेहता ने नौवीं सर्किट कोर्ट में क्लर्क का काम करने से पहले सैन फ्रांसिस्को की एक कानूनी फर्म में काम किया था। वर्ष 2002 में मेहता एक स्टॉफ अटॉर्नी के रूप में ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया पब्लिक डिफेंडर सर्विस’ में कार्यरत हुए।
विज्ञापन
न्याय विभाग और 11 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को कोलंबिया जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत में गूगल इंटरनेट कंपनी के खिलाफ अविश्वास (एंटीट्रस्ट) का मुकदमा दायर किया था।
इस मामले में आरोप लगाया गया था कि इसने ऑनलाइन खोज और विज्ञापन में अपने वर्चस्व का इस्तेमाल प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए किया। इसमें शामिल अन्य राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय अरकंसास, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, इंडियाना, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, मिसौरी, मोंटाना, दक्षिण कैरोलिना और टेक्सास का प्रतिनिधित्व करते हैं।