{"_id":"5dfa8fb28ebc3e880d69bcd8","slug":"india-becomes-third-largest-publisher-of-scientific-and-engineering-articles-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग लेखों का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक बना भारत: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग लेखों का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक बना भारत: रिपोर्ट
Thu, 19 Dec 2019 02:14 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विज्ञान और इंजीनियरिंग विषय पर लिखे गए लेखों को प्रकाशित करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशक देश है। अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) की ओर से तैयार डाटा के मुताबिक, चीन इस मामले में नंबर एक पर है, जो दुनियाभर में छपने वाले वैज्ञानिक लेखों में 20.67 प्रतिशत योगदान देता है।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी इन आंकड़ों में बताया गया कि 2008 में भारत ने 48,998 वैज्ञानिक लेख प्रकाशित किए। यह संख्या 2018 में बढ़कर 135788 लेखों पर पहुंच गई। अब भारत दुनिया में इस विषय पर प्रकाशित होने वाले लेखों में 5.31 प्रतिशत का योगदान देता है। चीन में 2008 में 249049 वैज्ञानिक लेख प्रकाशित किए गए, जो 2018 में बढ़कर 5,28,263 हो गए।
विज्ञापन
वैज्ञानिक लेखों के प्रकाशन के मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका (4,22,808) है। शीर्ष 10 की सूची में जगह बनाने वाले अन्य देशों में जर्मनी (1,04,396), जापान (98,793), ब्रिटेन (97,681), रूस (81,579), इटली (71,240), दक्षिण कोरिया (66,376) और फ्रांस (66,352) है।
विज्ञापन