फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and Sri Lanka to launch ferry service next month between Kankesanthurai port and Pondicherry

India-Sri Lanka: भारत-श्रीलंका अलगे महीने शुरू करेंगे इन बंदरगाहों के बीच नौका सेवा, सरकारों में बनी सहमति

Sun, 18 Dec 2022 05:22 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 05:22 PM IST
सार

श्रीलंका के मंत्री ने कहा कि भारत आने वाले बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए भी बहुत सुविधाजनक होगी और दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो तक यात्री परिवहन सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
India and Sri Lanka to launch ferry service next month between Kankesanthurai port and Pondicherry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-श्रीलंका जाफना जिले के कांकेसंथुराई बंदरगाह और पुडुचेरी के बीच जल्द ही नौका सेवा शुरू करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेवा अगले महीने शुरू हो जाएगी। श्रीलंका के बंदरगाह, नौवहन और नागरिक उड्डयन मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा ने कहा कि अगले साल जनवरी के मध्य में नौका सेवा शुरू की जाएगी। भारत सरकार ने इस सेवा के लिए सहमति दे दी है।

विज्ञापन


बौद्ध तीर्थयात्रियों को होगी सुविधा
मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक जाफना प्रायद्वीप में व्यावसायिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। इस तरह के जुड़ाव से, नई सेवा से विदेशी राजस्व का एक बड़ा हिस्सा उत्पन्न होने की उम्मीद है। यह भारत आने वाले बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए भी बहुत सुविधाजनक होगी। आगे कहा कि दक्षिण भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमाली और कोलंबो तक यात्री परिवहन सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक थलाइमन्नार और भारत के बीच फेरी सेवा शुरू करने के बारे में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है। डी सिल्वा ने कहा कि फेरी सेवा शुरू करने का यह कदम दोनों देशों के लोगों की मांग पर उठाया गया है। मंत्री के अनुसार, फेरी मालिकों के साथ चर्चा के दौरान, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यात्री सेवा प्रदान करने के लिए बंदरगाहों पर मौजूदा सुविधाओं को और उन्नत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेरी मालिकों ने बताया कि कितना लगेगा किराया
फेरी मालिकों के अनुसार, नई सेवा के तहत जहाज एक यात्रा पर 300 से 400 यात्रियों को ले जाएगा, जो गंतव्यों के बीच लगभग साढ़े तीन घंटे का समय लेगा। नौका मालिकों ने सुझाव दिया कि उन्हें एक यात्रा के लिए प्रति यात्री 60 अमेरिकी डॉलर (लगभग एलकेआर 21,000) चार्ज करना होगा और प्रत्येक यात्री 100 किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed