{"_id":"661fe85ef07a7d80d30f7b8a","slug":"india-ambassador-to-ukraine-harsh-jain-visit-ivano-frankvisk-city-meet-indian-medical-students-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: भारतीय राजदूत ने यूक्रेन के इवानो फ्रैंकिव्सक शहर का किया दौरा, भारतीय छात्रों से की मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: भारतीय राजदूत ने यूक्रेन के इवानो फ्रैंकिव्सक शहर का किया दौरा, भारतीय छात्रों से की मुलाकात
Wed, 17 Apr 2024 08:48 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:48 PM IST
सार
बीते महीने ही यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
विज्ञापन
इवानो फ्रिंकिव्सक की गवर्नर से मिलते भारतीय राजदूत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में भारत के राजदूत हर्ष जैन ने मंगलवार को यूक्रेन के इवानो फ्रैंकिव्सक शहर का दौरा किया। भारतीय राजदूत ने शहर की गवर्नर स्वितलाना ओनिस्चुक से भी मुलाकात की। भारतीय राजदूत शहर में रह रहे भारतीय छात्रों से भी मिले।
भारतीय छात्रों से मिले राजदूत
भारतीय राजदूत हर्ष जैन ने इवानो फ्रैंकिव्सक नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया और यूनिवर्सिटी के शीर्ष अधिकारी रोमन यातसिसिन से मुलाकात की। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर राजदूत के इस दौरे की जानकारी दी। बीते महीने ही यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
बीते महीने यूक्रेन के विदेश मंत्री ने किया था भारत का दौरा
दोनों नेताओं की मुलाकात में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात हुई, जिनमें रूस-यूक्रेन युद्ध भी शामिल है। दोनों नेताओं की बातचीत में व्यापार, निवेश, विज्ञान, तकनीक, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुद्दों पर भी बात हुई। दोनों देशों के बीच इस साल के आखिर में सातवीं अंतर सरकारी आयोग की बैठक भी प्रस्तावित है।