{"_id":"60dcc8dd8ebc3ec7f14f1b36","slug":"india-adopts-zero-tolerance-policy-for-serious-misconduct-of-peacekeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र: शांतिरक्षकों के कदाचार के खिलाफ है भारत की नीति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र: शांतिरक्षकों के कदाचार के खिलाफ है भारत की नीति
Thu, 01 Jul 2021 01:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:11 AM IST
सार
तिरुमूर्ति ने कहा, यौन शोषण व दुर्व्यवहार पर हमारी नीति बर्दाश्त न करने वाली
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व निकाय में भारत के राजदूत ने कहा है कि भारत शांतिरक्षकों के आचरण पर बहुत ध्यान देता है और उसने यौन शोषण व दुर्व्यवहार संबंधी गंभीर कदाचार के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त ना करने’ की नीति अपनाई है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, हमारा लक्ष्य इन्हें कम करने और इनकी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए तंत्र को मजबूत बनाने का है।
विज्ञापन
भारत ने शांतिरक्षकों के आचरण को मजबूत करने को लेकर सदस्य देशों की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की साफ छवि शांति रक्षा अभियानों की सफलता का आधार है। इन अभियानों में भारत सबसे अधिक सैन्यकर्मी मुहैया करने वाले देशों में शामिल है।
विज्ञापन
तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत के संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) ने 10 साल पहले ‘शांतिरक्षा आचरण व अनुशासन’ संबंधी प्रशिक्षण मॉड्यूल पेश किए थे।