फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Independent blogger Jennifer Zeng alleges China hand in Hardeep Singh Nijjar killing in Canada

भारत को फंसाने के लिए ड्रैगन की चाल!: ब्लॉगर का दावा- चीन ने करवाई खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या, वजह बताई

Mon, 09 Oct 2023 08:10 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2023 08:10 AM IST
सार

जेनिफर जेंग एक स्वतंत्र ब्लॉगर हैं, जो वर्तमान में अमेरिका में रह रही हैं। उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एजेंटों का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चीन का मकसद भारत और पश्चिम के बीच कलह पैदा करना था।

विज्ञापन
Independent blogger Jennifer Zeng alleges China hand in Hardeep Singh Nijjar killing in Canada
Independent blogger Jennifer Zeng - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा और भारत के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक नया मोड़ आया है। एक तरफ जहां कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ रहे हैं। वहीं, अब एक स्वतंत्र ब्लॉगर जेनिपर जेंग ने इसे लेकर नया दावा किया है। उन्होंने खालिस्तानी समर्थक की हत्या के पीछे चीन का हाथ बताया है।

विज्ञापन

पश्चिम और भारत के बीच कलह पैदा करना मकसद
जेंग ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के एजेंटों का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चीन का मकसद भारत और पश्चिम के बीच कलह पैदा करना था। जेनिफर जेंग एक चीनी मूल की अधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार हैं, जो वर्तमान में अमेरिका में रह रही हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लाओ डेंग के हवाले से दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने निज्जर की मौत को हत्या करार देते हुए दावा किया कि कनाडा में निज्जर की हत्या के बारे में चौंकाने वाले खुलासे सीसीपी के भीतर से सामने आए हैं। साथ ही आरोप लगाया कि हत्या सीसीपी एजेंटों द्वारा की गई थी। ब्लॉगर जेंग ने एक चीनी लेखक और यूट्यूबर लाओ डेंग का भी जिक्र किया, जिसके हवाले से उन्होंने ये जानकारी दी। फिलहाल, डेंग अब कनाडा में रहते हैं। 

जून में हुई थी हत्या
इस साल जून में, आतंकवादी हरदीप निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

यह थी पूरी चाल
लाओ ने बताया कि इस साल जून महीने में चीन की ओर से एक उच्च अधिकारी को 'इग्निशन प्लान' का हिस्सा बनाकर सिएटल भेजा गया था। वहां एक गुप्त बैठक आयोजित की गई थी। चीन का उद्देश्य भारत और पश्चिमी देशों के रिश्तों को खराब करना था। उन्होंने दावा किया कि एजेंट्स को कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करने का काम सौंपा गया था। बैठक के बाद सीसीपी एजेंटों ने सावधानीपूर्वक हत्या की योजना को अंजाम दिया।

ऐसे मिटाए सबूत
ब्लॉगर ने आरोप लगाया कि 18 जून को साइलेंट बंदूकों से लैस एजेंटों ने निज्जर को ट्रैक किया। जब काम पूरा हो गया तो उन्होंने सबूत को मिटाने के लिए निज्जर की कार में लगे डैश कैमरे को नष्ट कर दिया। बाद में ये एजेंट भाग गए। इतना ही नहीं इन लोगों ने सभी निशानों को नष्ट करने के लिए अपने हथियार को भी जला दिए और अगले दिन कनाडा छोड़कर चले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्यारों ने जानबूझकर भारतीय उच्चारण वाली अंग्रेजी भी सीखी थी। 

फिलहाल, जेनिफर जेंग के आरोपों पर चीनी विदेश मंत्रालय या विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed