स्वतंत्रता दिवस: न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर पर पहली बार लहराया तिरंगा, दुनियाभर में मना जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में शनिवार को हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में आजादी के 74वें साल का जश्न मनाया। लॉकडाउन की वजह से अधिकतर लोग अपने घरों से ही इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल हुए। वहीं देश से मीलों दूर अलग-अलग देशों में भी भारत के स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों ने भी अपने तरीके से इसे मनाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर यहां न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा लहराया। यह पहली बार है जब यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
अमेरिका के अलावा भी दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने भारत का 74वां स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देशभक्ति भरे गीत गाकर मनाया। हालांकि, कोविड-19 महामारी को देखते हुए उन्होंने सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का इस दौरान अनुपालन भी किया गया।
USA: Randhir Jaiswal, Consul General of India in New York, hoists Indian national flag at the Times Square at an event organised by Federation of Indian Associations (FIA), as part of Independence Day celebrations. pic.twitter.com/z4GGac2z8A
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 15, 2020
न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनिशिया, सिंगापुर, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इजराइल और अन्य देशों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय मिशनों में कार्यक्रम आयोजित किए गए और वहां रह रहे हजारों भारतीयों ने तिरंगे और राष्ट्रगान के साथ पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने टाइम्स स्क्वायर पर झंडा फहराया। कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) ने किया है।
इस आयोजन में उप महावाणिज्यदूत शत्रुघ्न सिन्हा, एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य, एफआई के अनुभवी सदस्य और प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी फिजिशियन सुधीर पारेख, उद्योगपति एच.आर. शाह, एफआईए के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और भारतीय समुदाय के काफी लोगों ने हिस्सा लिया।
लोगों को संबोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए आगे का रास्ता और नये भारत के निर्माण के लिए खाका तैयार किया है और हम उसी खाके के अनुरुप देश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, यूएई के बुर्ज खलीफा की इमारत भी तिरंगे में रंग गई।
#WATCH United Arab Emirates: Burj Khalifa illuminated in colours of the Tricolour on #IndiaIndependenceDay. (Video source: Consulate General of India, Dubai) pic.twitter.com/GKn1BVqjW4
— ANI (@ANI) August 15, 2020