फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ‘Incredibly angry’ UK PM Sunak vows to sack betting rule-breaking party workers

United Kingdom: प्रधानमंत्री सुनक पार्टी कार्यकर्ताओं से क्यों हुए नाराज? आरोपियों को बर्खास्त करने की खाई कसम

Fri, 21 Jun 2024 09:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 21 Jun 2024 09:00 PM IST
सार

United Kingdom: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पार्टी कार्यकर्ताओं से काफी ज्यादा नाराज हैं। दरअसल में कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ नेताओं पर देश के आम चुनाव में कथित तौर पर सट्टा लगाने का मामला सामने आया है। जिस पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि वो बेहद क्रोधित हैं।

विज्ञापन
‘Incredibly angry’ UK PM Sunak vows to sack betting rule-breaking party workers
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

जुलाई महीने के पहले हफ्ते में ब्रिटेन में आम चुनाव होंगे। वहीं इससे पहले ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं से काफी नाराज हैं। क्योंकि देश के आम चुनाव की तारीख पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के मामले में उनकी पार्टी के नेताओं की जांच की जा रही है। जिसे लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कसम खाते हुए कहा कि अगर कोई भी कार्यकर्ता सट्टेबाजी के नियमों को तोड़ने का दोषी पाया गया तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुनक का करीबी सुरक्षा अधिकारी गिरफ्तार
ब्रिटिश नेता ऋषि सुनक ने ये बयान तब दिया जब उनसे मतदाताओं के समूह के बढ़ते घोटाले को लेकर सवाल पूछा गया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई भी चुनाव उम्मीदवार या पार्टी अधिकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसे पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। पिछले सप्ताह ये आरोप पहली बार सामने आया था, जब सुनक के करीबी सुरक्षा अधिकारी को चुनाव में सट्टा लगाने के जुड़े आरोप के संदेह में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


'कानूनी कार्यवाही के साथ पार्टी से निकाला जाएगा'
वहीं सत्तारूढ़ पार्टी के लिए सुर्खियों में रहे इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री सुनक ने संवाददाताओं से कहा, मैं यही कहूंगा कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसे कानूनी परिणाम भुगतने चाहिए। इस मामले में कई जांच किए जा रहे हैं। और आगे जांच करने की अनुमति है। और ये संभावित रूप से आपराधिक मामले हैं। अगर कोई भी नियम तोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसे न केवल कानून का सामना करना चाहिए, बल्कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू.के. में सट्टा लगाना वैध है- सुनक
एक टीवी शो में चुनाव विशेष के दौरान प्रधानमंत्री सुनक ने जवाब देते हुए कहा यू.के. में सट्टा लगाना वैध है, लेकिन अंदरूनी जानकारी का लाभ उठाकर लगाया गया कोई भी सट्टा अवैधता के दायरे में आ सकता है। मुझे इन आरोपों के बारे में जानकर बहुत गुस्सा आया। ये वास्तव में एक गंभीर मामला है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यदि किसी ने नियम तोड़े हैं, तो उन्हें कानून का सामना करना चाहिए। 


'चुनाव पर 21 मई से लगाए जा रहा सट्टा'
बता दें कि ब्रिस्टल नॉर्थ वेस्ट टोरी उम्मीदवार लॉरा सॉन्डर्स और उनके पति टोनी ली, जो कंजर्वेटिव पार्टी के अभियान निदेशक हैं, की जुआ निगरानी संस्था की तरफ से जांच की जा रही है। पिछले सप्ताह, एक अन्य संभावित सांसद और सुनक के सहयोगी मंत्री क्रेग विलियम्स के खिलाफ भी तारीख घोषित होने से पहले 100 पाउंड (127 डॉलर) दांव पर लगाने के लिए जांच की जा रही थी। इस बीच, ब्रिटिश जुआ कंपनी बेटफेयर के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में होने वाले चुनाव पर 21 मई को दांव लगाए जा रहे हैं, ये प्रधानमंत्री सुनक की तरफ से चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed