फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "In touch with Chinese counterparts to ensure law enforcement steps are taken": US NSA on Americans stabbed in

US: 'अमेरिकी प्रशिक्षकों पर हुए हमले में कार्रवाई के लिए चीनी समकक्ष के संपर्क में हैं', NSA ने जारी किया बयान

Wed, 12 Jun 2024 12:53 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jun 2024 12:53 AM IST
सार

चीन में अमेरिका प्रशिक्षकों पर हुए हमले पर अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने गहरा दुख व्यक्ति किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में हम चीनी समकक्ष से लगातार संपर्क में हैं। जिससे की सभी कानूनी कार्रवाई के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन
"In touch with Chinese counterparts to ensure law enforcement steps are taken": US NSA on Americans stabbed in
अमेरिकी नागिरकों पर चीन में हमला - फोटो : ani

विस्तार

चीन में अमेरिकी प्रशिक्षकों पर हुए हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी टीम चीनी समकक्षों के साथ सम्पर्क में है। जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले में सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन


हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं: जेक सुलिवन

 

जेक सुलिवन ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, हम चीन के जिलिन शहर में अमेरिकी नागरिकों पर चाकू से हमले के बाद काफी चिंतित हैं। हमारी टीम अमेरिका और पीआरसी समकक्षों के साथ संपर्क में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़ितों की पूरी मदद हो सके। साथ ही सभी कानूनी कदम भी उठाए जा सकें।

विज्ञापन

 



चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर चीन में चाकू से हमला किया गया

सीएनएन के मुताबिक अमेरिका के एक स्कूल ने बताया कि चार अमेरिकी प्रशिक्षक, जो चीन में एक विश्विद्यालय के दौरे पर गए थे. तभी एक सार्वजनिक पार्क में उन सभी पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कॉर्नेल कॉलज के अध्यक्ष जोनाथन ब्रांड ने कॉलेज समुदाय के साथ एक बयान जारी करते हुए बताया कि अमेरिकी टीचर्स एक प्रोग्राम के तहत चीन में गए हैं और अपने साथी संस्थान के लोगों के साथ वहां पर सार्वजनिक पार्क में थे। तभी चाकू से हमला होने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हम घटना में घायल हुए चारों टीचर्स के संपर्क में हैं और उनकी हर संभव मदद की जा रही है।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed