{"_id":"5b6aca6e4f1c1b8f3e8b5b1c","slug":"in-the-murder-of-indian-engineer-ex-naval-army-officer-sentenced-life-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय इंजीनियर की हत्या के मामले में पूर्व अमेरिकी नौसैनिक को उम्रकैद की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय इंजीनियर की हत्या के मामले में पूर्व अमेरिकी नौसैनिक को उम्रकैद की सजा
भाषा
Updated Wed, 08 Aug 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
श्रीनिवास कुचीभोटला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयार्क की फेडरल अदालत ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या के मामले में दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।उपनगर कन्सास सिटी में पिछले साल एक अमेरिकी पूर्व नौसैनिक ने ईरानी समझकर भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या के अलावा दो अन्य को घायल कर दिया था । अमेरिकी पूर्व नौसैनिक को घृणा अपराध के तीनों मामलों में लगातार तीन उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है।
विज्ञापन
ओलेथ के एडम पुरिंटन ने फरवरी 2017 में कन्सास के ओलेथ में ऑस्टिन्स बार एंड ग्रिल में कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी थी । इसी शक्स ने दो अन्य को भी घायल कर दिया था जिनमें एक और भारतीय नागरिक आलोक मदसानी और कन्सास का इयान ग्रिलोट थे।
विज्ञापन
इस साल की शुरूआत में फेडरल अदालत में पुरिंटन ने अपना अपराध कबूल किया था।