{"_id":"5c99660abdec22141f00e7f5","slug":"in-iran-floods-19-killed-more-than-90-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान में बाढ़ का कहरः अब तक 19 की मौत, 90 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान में बाढ़ का कहरः अब तक 19 की मौत, 90 से ज्यादा घायल
Tue, 26 Mar 2019 05:06 AM IST
अनिल पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ की तस्वीर (ईरान)
ईरान में भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 19 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक घायल हो गए। देश के 31 में से 25 प्रांत भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। आकस्मिक सेवाओं के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश लगातार होने की आशंका है। देश की कई सड़कें बह गई हैं और सैकड़ों गाड़ियां पानी में तैर रही हैं।
विज्ञापन
2018 तक पिछले कई दशकों से सूखे की मार झेल रहे ईरान में यह बाढ़ चेतावनी बनकर सामने आई है। उपराष्ट्रपति इशगाह जहांगिरी ने सभी बचावकर्मियों की छुट्टियां रद्द करते हुए लोगों को मदद मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन