फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Biden Team For White House, 61 percent Are Women, 54 percent Are People Of Colour

बाइडन के नामित लोगों में 61 फीसदी महिलाएं, 54 फीसदी अन्य नस्ल के लोग

Thu, 31 Dec 2020 10:21 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
In Biden Team For White House, 61 percent Are Women, 54 percent Are People Of Colour
जो बाइडन-कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की टीम में नामित लोगों में अधिकतर महिलाएं और अलग-अलग नस्ल के लोग हैं। पूरी टीम में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि अलग नस्ल के 54 प्रतिशत लोग नामित हैं।

विज्ञापन


अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल लोग शामिल
बाइडन की टीम ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को शामिल करेगा।
विज्ञापन


100 से अधिक सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य
बाइडन और हैरिस ने बुधवार को अपने प्रशासन में 100 से अधिक सदस्यों को नामित करने का लक्ष्य रखा है। ये कुशल लोग व्हाइट हाउस में अपना योगदान देंगे। व्हाइट हाउस प्रशासन अब वास्तविक अमेरिका जैसा दिखेगा और वह पहले दिन से अमेरिकी लोगों की बेहतरी के इरादे से काम करने के लिए तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


61 प्रतिशत महिलाएं हैं, 54 प्रतिशत अलग-अलग नस्ल के
इसके अनुसार बाइडन-हैरिस प्रशासन देश की सबसे अधिक जटिल चुनौतियों के समाधान के लिए अलग-अलग विचारधारा, पृष्ठभूमि और कुशल प्रतिभावान लोगों को प्राथमिकता देगा। टीम ने कहा, 'सबसे पहले नामित 100 से अधिक लोगों में 61 प्रतिशत महिलाएं हैं, 54 प्रतिशत अलग-अलग नस्ल के हैं, एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लोग 11 प्रतिशत हैं।'


मैंने ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी जो अमेरिका की तरह दिखता हो
बाइडन ने कहा, 'शुरुआत से नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति हैरिस और मैंने ऐसे प्रशासन की कल्पना की थी जो अमेरिका की तरह दिखता हो। टीम में यह विविधता देश में आए आपात संकट से निपटने और इसके समाधान में प्रभावी होगी और इसके बेहतर नतीजे होंगे।' हैरिस ने कहा कि चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिकी लोगों की बेहतरी के लिए ऐसा प्रशासन होना चाहिए जिसमें देश की छवि नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed