फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In another shooting in US 1 fatally shot 4 injured in Colorado Latest News Update

US Firing: अमेरिका में फिर फायरिंग की घटना; कोलोराडो में एक की मौत, चार लोग घायल

Mon, 06 Feb 2023 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Feb 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
In another shooting in US 1 fatally shot 4 injured in Colorado Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Reuters

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलोराडो में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। फाल्कन में प्वाइंट रेयेस ड्राइव के 12200 ब्लॉक में रात एक बजे के करीब फायरिंग हुई। इलाके में कई गोलियां चलने की खबरें मिलीं। पांच पीड़ितों को स्थानीय क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया। घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट देबोराह म्यनाट ने कहा कि शूटिंग को एक अचानक हमला नहीं माना जा सकता। शुक्रवार को हुई एक कारजैकिंग से तार जुड़ सकते हैं। जांचकर्ताओं ने साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। घटना एक से ज्यादा ब्लॉक में हुई है। शेरिफ के अधिकारियों ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है। एफबीआई और कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed