{"_id":"5f7a1fbdf3e9b828d41714ea","slug":"in-absense-of-trump-campaign-team-launches-operation-maga-in-us-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की गैर मौजूदगी में उनकी प्रचार टीम ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मागा’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप की गैर मौजूदगी में उनकी प्रचार टीम ने शुरू किया ‘ऑपरेशन मागा’
Mon, 05 Oct 2020 12:47 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गैर मौजूदगी में उनकी चुनाव प्रचार मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ‘ऑपरेशन मागा’ शुरू किया गया है। ऑपरेशन मागा यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (अमेरिका को फिर से महान बनाए) के तहत उपराष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रंप के परिवार के सदस्य अहम चुनावी क्षेत्र में रैलियों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
कोरोना से संक्रमित ट्रंप (74) का सेना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (50) शुक्रवार को संक्रमित पाए गए थे। देश में राष्ट्रपति पद के लिए 3 नवंबर को चुनाव होना है। ऐसे में राष्ट्रपति के संक्रमित होने से ट्रंप की चुनाव प्रचार मुहिम को झटका लगा है।
विज्ञापन
चुनाव समिति के प्रबंधक बिल स्टेपियन ने कहा कि उपराष्ट्रपति पेंस, ट्रंप का परिवार, हमारे गठबंधन और हमारे जमीनी कार्यकर्ता राष्ट्रपति के दोबारा निर्वाचन के लिए पूरा जोश दिखाएंगे और ट्रंप की तरह कड़ी मेहनत करेंगे। ऑपरेशन मागा के तहत ट्रंप समर्थक उनके स्वस्थ होने तक उनकी प्रचार मुहिम को पूरे जोश से आगे बढ़ाएंगे। स्टेपियन भी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन