फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Wants dignified relationship for Pakistan with US, like India

Imran Khan: इमरान का दर्द-पाकिस्तान को भारत जैसी इज्जत नहीं देता अमेरिका, हमारे रिश्ते 'मालिक-नौकर' जैसे

Tue, 15 Nov 2022 01:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Nov 2022 01:27 PM IST
सार

ब्रिटिश अखबार फाइनेंसियल टाइम्स को हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में इमरान खान ने यह बात कही। उनका कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार करता है। 

विज्ञापन
Imran Wants dignified relationship for Pakistan with US, like India
Imran Khan - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के मन में अमेरिका से अपने देश के रिश्तों को लेकर बड़ी अपेक्षा है। वह चाहते हैं कि अमेरिका को पाकिस्तान से उसी तरह का 'सम्मानजनक  व्यवहार' करना चाहिए, जैसा कि वह भारत के साथ करता है।

विज्ञापन

ब्रिटिश अखबार फाइनेंसियल टाइम्स को हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में इमरान खान ने यह बात कही। उनका कहना है कि भारत के साथ अमेरिका के बहुत ही सम्मानजनक व्यवहार करता है। 
विज्ञापन


अमेरिका पर लगाया था सत्ता से बेदखल करने आरोप
पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने इससे पहले अमेरिका पर आरोप लगाया था कि उसने उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची थी। खान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा था कि उसने अपनी जनता की खातिर यूक्रेन जंग के बाद भी अमेरिका के दबाव में आए बगैर रूस से तेल आयात जारी रखा। भारत अपनी जनता के हित को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी अमेरिका का साझेदार बनना चाहता है, लेकिन ऐसा भी होना चाहिए कि कभी वह अमेरिका को ना कह सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाड़े की बंदूक की तरह इस्तेमाल किया
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने इमरान खान ने कहा कि इस्लामाबाद और वॉशिंगटन के रिश्ते 'मालिक-नौकर' जैसे हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान को अमेरिका ने 'भाड़े की बंदूक' (hired gun) की तरह इस्तेमाल किया। इमरान ने इसके लिए पिछली सरकारों को दोषी ठहराया। पूर्व पीएम ने कहा कि अमेरिका के साथ हमारे रिश्ते मालिक-गुलाम के रहे हैं, लेकिन इसके लिए मैं अमेरिका के बजाए अपने देश की सरकारों को दोष देता हूं। 

अमेरिकी साजिश में शामिल थे पाकिस्तानी
पीएम पद से बेदखल करने की कथित अमेरिकी साजिश का जिक्र करते हुए इमरान खान ने कहा कि यह मुद्दा अब खत्म हो गया है। पाकिस्तान के लोगों की मदद के बिना अमेरिका अपनी साजिश में सफल नहीं हो सकता था। जहां तक मेरा संबंध है, यह मामला खत्म हो गया है, लेकिन अमेरिका जो भी चाहता है, वह पाकिस्तानी लोगों के बिना नहीं हो सकता था। पाकिस्तानियों ने इस साजिश में सक्रिय रूप से भाग लिया। 


बता दें, इमरान खान को इस साल अप्रैल में तत्कालीन विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के चलते पीएम पद छोड़ना पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने अक्सर अमेरिका और तत्कालीन विपक्ष अब सत्तारूढ़ पीएमएल-एन  (PML-N) पर साजिश रचने के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed