फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran kind to terrorists: Removed 54 members of TLP from terrorist list, Rizvi will be released soon

आतंकियों पर मेहरबान इमरान: टीएलपी के 54 सदस्यों के नाम आतंकी सूची से हटाए, जल्द रिहा होगा रिजवी 

Fri, 12 Nov 2021 05:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, रावलपिंडी
एएनआई, रावलपिंडी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 12 Nov 2021 05:07 PM IST
सार

पीएम इमरान खान की सरकार आतंकी संगठनों के आगे घुटने टेक रही है। लंबे आंदोलन के बाद पहले साद रिजवी का नाम आतंकी सूची हटाया गया। अब 54 और आतंकियों को राहत दे दी गई। 
 

विज्ञापन
Imran kind to terrorists: Removed 54 members of TLP from terrorist list, Rizvi will be released soon
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकियों के सामने घुटने टेकने को मजबूर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने अब कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के 54 और सदस्यों को आतंकी सूची से हटा दिया है। इससे पहले संगठन के प्रमुख साद रिजवी का नाम आतंकी सूची से हटाया गया था। रिजवी जल्द ही कोट लखपत जेल से रिहा होने वाला है। 

विज्ञापन


टीएलपी के हिंसक आंदोलन से घबराकर इमरान खान सरकार ने उससे समझौता कर लिया था। इसके बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने टीएलपी के मुखिया साद रिजवी का नाम आतंकियों की सूची से हटा दिया था।  अब पंजाब के गृह विभाग ने संगठन के 54 सदस्यों के नाम भी आतंकवाद विरोधी अधिनियम 1997 की चौथी अनुसूची से हटा दिए हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आतंकियों में से 28 रावलपिंडी जिले के, 14 चकवाल के, 11 अटोक के हैं।  बुधवार को टीएलपी के प्रमुख साद रिजवी का नाम आतंकियों की सूची से हटाया गया था। रिजवी को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। उसे कोट लखपत जेल से जल्द रिहा किया जाएगा। 
विज्ञापन


सैकड़ों मौतों का जिम्मेदार है टीएलपी
रिजवी की रिहाई व अन्य मांगों को लेकर बीते दिनों टीएलपी समर्थकों ने लाहौर इस्लामाबाद हाईवे पर डेरा जमाकर हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था। बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों से डरी इमरान सरकार ने सैकड़ों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार प्रतिबंधित संगठन से गुप्त समझौता कर लिया था। इसी समझौते के तहत टीएलपी सदस्यों के नाम आतंकी सूची से हटाए जा रहे हैं। अब तक टीएलपी के दो हजार से ज्यादा सदस्यों को रिहा किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी सूची में नाम होने पर ये हैं प्रतिबंध
आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के अनुसार जिन आतंकियों के नामों को चौथी अनुसूची में रखा गया है, वे अपने स्थायी निवास को छोड़ने और लौटने से पहले पुलिस को सूचित करने के लिए बाध्य हैं। इस निगरानी सूची में रखा गया कोई भी शख्स देश नहीं छोड़ सकता है क्योंकि उसका नाम निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) में भी दर्ज कर लिया जाता है। 


फ्रांस विरोधी प्रदर्शन के बाद लगाई थी पाबंदी
पाकिस्तान में अप्रैल माह में फ्रांस विरोधी प्रदर्शनों के बाद इमरान सरकार ने टीएलपी पर प्रतिबंध लगाया था। कट्टरपंथी संगठन के समर्थक पैगंबर मुहम्मद के कैरिकेचर को लेकर फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे थे। रिजवी पर आतंकवाद, हत्या, हत्या के प्रयास, लोगों को भड़काने और अन्य जघन्य अपराधों के 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों हुए टीएलपी के हिंसक प्रदर्शनों में दर्जनों पुलिसकर्मी मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed