{"_id":"62640854679f0e0dde7c6d5c","slug":"imran-khan-wife-bushra-bibi-retain-52-foreign-gifts-without-paying-a-single-penny-according-to-media-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान और पत्नी बुशरा बीबी ने बिना एक पैसा दिए रखे 52 विदेशी उपहार, मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान और पत्नी बुशरा बीबी ने बिना एक पैसा दिए रखे 52 विदेशी उपहार, मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा
Sat, 23 Apr 2022 07:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने बिना एक भी पैसा दिए, उन्हें मिले 52 विदेशी उपहार अपने पास रख लिए हैं।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। तोशखाना विवाद को लेकर वे चारों ओर से घिरे नजर आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं कि इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी ने बिना एक भी पैसा दिए उन्हें मिले 52 विदेशी उपहार अपने पास रख लिए हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि, पूर्व पीएम की पत्नी द्वारा विदेशी उपहारों को या तो मुफ्त में रखा गया या 38 मिलियन रुपये की मामूली कीमत पर खरीदा गया। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, इमरान और उनकी पत्नी ने एक पैसा दिए बिना 8,00,200 रुपये की कीमत वाले के 52 मुफ्त उपहार अपने पास रख लिए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने विभिन्न देशों द्वारा उपहार में दिए गए 142.02 मिलियन रुपये के सभी 112 कीमती सामानों को रख लिया है।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ ने लगाए थे आरोप
पाकिस्तान के कानून के अनुसार, किसी विदेशी राज्य के गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त कोई भी उपहार देश की डिपॉजिटरी या तोशाखाना में ही रखा जाना चाहिए। देश के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले सप्ताह इमरान खान पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि खान ने पाकिस्तान की सत्ता में रहने के दौरान दुबई में 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कीमत के तोशाखाना उपहार बेच दिए थे।
विज्ञापन
कार्यकाल के दौरान इमरान को मिले वैश्विक नेताओं से 58 उपहार
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खान को साढ़े तीन साल के कार्यकाल में वैश्विक नेताओं से 14 करोड़ रुपये कीमत के 58 उपहार मिले थे। इन्हें खान ने अपने पास रखा और या तो नगण्य भुगतान किया या कोई भुगतान नहीं किया। क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने इमरान खान ने इन आरोपों को लेकर कहा था कि ये निराधार हैं क्योंकि मैंने तोशाखाना से जो भी खरीदा वह रिकॉर्ड में दर्ज है और अगर किसी के पास भ्रष्टाचार का कोई सबूत है तो उसे आगे आना चाहिए।
एआरवाई पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान ने कहा था, मैं ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता हूं कि तीन साल के कार्यकाल के दौरान उन्हें मेरे खिलाफ केवल तोशाखाना उपहार मामला मिला है, जो पहले ही रिकॉर्ड में है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने अपने आवास पर एक राष्ट्रपति से मिला उपहार भी जमा किया था। मैंने तोशाखाना से जो कुछ भी लिया वह सब रिकॉर्ड में दर्ज है। मैंने ये सभी उपहार उनकी कीमत का 50 फीसदी अदा करने के बाद खरीदा था।'
आतंकी संगठन को लेकर बड़ा खुलासा
इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इ़मरान खान ने पहले जिस प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के साथ बातचीत कर शांति बहाल करने की वकालत की थी, आज वही संगठन पाकिस्तान में धमाके कर रहा है। दरअसल, सत्ता में रहते हुए इमरान खान लगातार तहरीक-ए-तालिबान के साथ बातचीत के जरिए शांति बहाली की बात कर रहे थे, जबकि पाकिस्तानी सेना उनके इस फैसले से नामंजूरी जताई थी। इतना ही नहीं, इमरान खान ने तहरीक-ए-तालिबान के साथ सुलह की मांग भी की थी।
इमरान ने मार्च शुरू करने की धमकी दी
इस बीच इमरान खान ने अपने समर्थकों को सच्ची आजादी के लिए मार्च की तैयारी करने का निर्देश देते हुए शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली नई सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद की ओर जल्द ही एक विरोध मार्च शुरू करने की शनिवार को धमकी दी। सत्ता खोने के बाद से खान ने पेशावर, कराची और लाहौर में तीन बड़ी रैलियों को संबोधित किया है। नई सरकार के खिलाफ एक लंबा मार्च निकालने और उसे मध्यावधि चुनावों की घोषणा करने के लिए मजबूर करने की योजना बना रहे हैं।