फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran khan tweets kashmir propaganda on twitter, call militants as helpers of kashmiri people

भारत की जवाबी कार्रवाई से डरे इमरान, कहा- कश्मीरियों के मददगार हैं पाक आतंकी

Sat, 05 Oct 2019 11:40 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 05 Oct 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Imran khan tweets kashmir propaganda on twitter, call militants as helpers of kashmiri people
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : The Dawn

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर मुद्दे को किसी भी हाल में अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर कश्मीर राग अलापते हुए ट्वीट के जरिए पाकिस्तान का प्रोपगैंडा सामने रखा है। झूठ का पुलिंदा गढ़ते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में दो महीने से लोग अमानवीय हालत में रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


केवल इतना ही नहीं खान ने कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों में लगे हुए आतंकियों की पैरवी की। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान की तरफ से कश्मीरियों की मदद के लिए कोई सीमा पार करता है तो भारत दुनिया के सामने इसे पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामी आतंकवाद करार देता है। इससे भारत को कश्मीरियों के उत्पीड़न को बढ़ाने और नियंत्रण रेखा पर हमला करने का बहाना मिल जाएगा।
विज्ञापन


पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को वापस ले लिया था। घाटी से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने को दो महीने बीत चुके हैं। घाटी में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर सरकार ने कई नजरबंद नेताओं को रिहा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना नियंत्रण पर लगातार गोलीबारी करके आतंकियों और घुसपैठियों को कवर दे रही है। मगर भारत की चौकसी के चलते घुसपैठिए सीमापार करने में असफल हो रहे हैं। जिन आतंकियों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ से भारत के अंदर दाखिल होने की कोशिश की उन्हें भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। भारत की कड़ी कार्रवाई के कारण ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

पाकिस्तान नहीं कर रहा सच स्वीकार

पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सच को मानने के लिए तैयार नहीं है कि घाटी में हालात सुधर रहे हैं। भारतीय सेना की सख्ती से बौखलाए खान ने दुनिया के सामने कश्मीर पर अपनी झूठी कहानी बताने की नाकाम कोशिश की है। नियंत्रण रेखा पर भारत के जवाब से पाकिस्तान डरा हुआ है। खान का हालिया ट्वीट इसी का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed