फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan’s wife expresses ‘lack of confidence’ in judge

Pakistan: ‘मुझे न्यायाधीश पर भरोसा नहीं’, अदालत में इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने दोहराई अन्याय की बात

Fri, 17 May 2024 10:54 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 17 May 2024 10:54 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी ने जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश पर अविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें अन्याय के कारण जेल में डाला गया।

विज्ञापन
Imran Khan’s wife expresses ‘lack of confidence’ in judge
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जेल की सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी बुशरा बीबी ने जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश पर अविश्वास जताया है। बता दें जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश एक कथित भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई कर रहे थे। हालांकि, बुशरा बीबी की टिप्पणी को इमरान खान और उनके वकीलों ने वापस ले लिया। 

विज्ञापन


न्यायाधीश पर भरोसा नहीं- बुशरा बीबी 
190 मिलियन पाउंड राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) घोटाले मामले की सुनवाई की शुरुआत में बुशरा बीबी ने जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश पर अविश्वास जताया। 190 मिलियन पाउंड घोटाले के मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा इमरान खान, उनकी पत्नी और अन्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। एनएबी द्वारा राष्ट्रीय जवाबदेही अध्यादेश (एनएओ) 1999 के तहत आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


अदालत में गुस्से में दिखीं बुशरा बीबी
एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी अदालत में गुस्से में दिखीं। सुनवाई के दौरान वह अपने पति से अलग बैठीं रहीं। इसके बाद बुशरा बीबी कठघरे में गईं और न्यायाधीश से कहा कि उन्हें न्यायाधीशों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने रावलपिंडी की अडियाला जेल में 15 मई को होने वाली सुनवाई के बारे में सूचित नहीं किए जाने की शिकायत की। इसके बाद न्यायाधीश ने कहा कि 15 मई को होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद बुशरा बीबी ने कहा कि वह एनसीए घोटाले मामले में अपराधी नहीं थीं लेकिन उन्हें अन्याय के कारण जेल में डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके वकीलों ने बुशरा बीबी को अपना बयान वापस लेने के लिए मनाने के लिए जवाबदेही अदालत से समय मांगा। उन्होंने कोर्ट से अगली सुनवाई 15 दिन बाद करने का भी अनुरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed