फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan’s Sisters Protest Outside Adiala Jail, Alleging Illegal Isolation and Torture

Pakistan: अदीला जेल के बाहर इमरान खान की बहनों का प्रदर्शन; आठ महीने से नहीं मिलने दे रहे, एकांत में रखा गया

Tue, 09 Dec 2025 11:05 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी (पाकिस्तान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी (पाकिस्तान) Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 09 Dec 2025 11:05 PM IST
सार

इमरान खान की बहनों अलीमा और उज्मा खान ने अदीला जेल के बाहर प्रदर्शन कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को 8 महीने से अवैध एकांत में रखा गया है और परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन
Imran Khan’s Sisters Protest Outside Adiala Jail, Alleging Illegal Isolation and Torture
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान की बहनों (अलीमा खान और उज्मा खान) ने मंगलवार को अदीला जेल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दोनों बहनों ने आरोप लगाया कि इमरान खान को पिछले आठ महीने से अवैध एकांत में रखा गया है और परिवार को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन


अलीमा खान ने मीडिया से बातचीत में कहा हम 8 महीनों से हर मंगलवार यहां आते हैं। हमें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जाता। उन्हें अवैध एकांत में रखा गया है और यातनाएं दी जा रही हैं। सरकार को यह अत्याचार तुरंत बंद करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान इमरान खान के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने पाकिस्तान सरकार और जेल प्रशासन पर पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत और सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मौके पर अदीला जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती से माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन


इमरान कब से जेल में हैं?
इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वह पाकिस्तान को क्रिकेट विश्वकप दिलाने वाली टीम के कप्तान भी रहे थे। अगस्त 2023 में इस्लामाबाद की कोर्ट ने उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद से वह पिछले 2 साल से जेल में हैं। इस फैसले ने उन पर अगले पांच साल तक कोई भी पद संभालने पर भी रोक लगा दी थी। जनवरी 2025 में खान को जमीन के भ्रष्टाचार के लिए 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उम्रकैद की सजा इमरान खान को वहीं सुनाई गई थी जहां वह 2023 से बंद थे। 

किस आरोप में सलाखों के पीछे हैं इमरान? 
2023 में इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। चुनाव आयोग ने खान पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2018-2022 के अपने प्रधानमंत्रित्व काल का दुरुपयोग करते हुए विदेश यात्राओं के दौरान प्राप्त सरकारी उपहारों की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की, जिनकी कीमत 140 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (500,000 डॉलर) से अधिक थी। इन उपहारों में सात घड़ियां शामिल हैं, जिनमें से छह रोलेक्स की हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री द्वारा साझा की गई सूची के अनुसार, सबसे महंगी एक "मास्टर ग्राफ लिमिटेड एडिशन" थी जिसकी कीमत 85 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (300,000 डॉलर) थी।

इमरान खान ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपनी पत्नी बुशरा बीबी और पीटीआई के कुछ अन्य नेताओं के साथ मिलकर अल-कादिर यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट ट्रस्ट का गठन किया था। इसका उद्देश्य पंजाब के सोहावा जिला झेलम में 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा' प्रदान करने के लिए 'अल-कादिर विश्वविद्यालय' स्थापित करना था। आरोप है कि इस विश्वविद्यालय के लिए इमरान और उनकी पत्नी ने एक रेशिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की जमीन गैर कानूनी तरीके से हड़प ली। इसके लिए दोनों ने पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्सियत मलिक रियाज को धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed