फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's party PTI: No assembly session can be called without notifying reserved seats

Pakistan: 'आरक्षित सीटों को अधिसूचित किए बिना नहीं बुलाया जा सकता विधानसभा सत्र', PTI का दावा; जानें मामला

Tue, 27 Feb 2024 03:49 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

इमरान खान की पार्टी पीटीआई का कहना है कि आरक्षित सीटों को अधिसूचित किए बिना कोई भी विधानसभा सत्र नहीं बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
Imran Khan's party PTI: No assembly session can be called without notifying reserved seats
गौहर खान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब और सिंध की विधानसभाओं को बुलाने और मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाने के एक दिन बाद जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरानख खान की पार्टी ने मंगलवार को कहा कि आरक्षित सीटों को अधिसूचित किए बिना कोई भी प्रांतीय विधानसभा सत्र नहीं बुलाया जा सकता है। 
विज्ञापन


प्रांतीय विधानसभा सत्र गलत तरीके बुलाया गया- गौहर खान
पीटीआई के नेता बैरिस्टर गौहर खान ने कहा कि सदन के सभी सदस्यों को सूचित करने के बाद नई प्रांतीय विधानसभाएं बुलाई जानी चाहिए। पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा सत्र गलत तरीके से बुलाया गया था। उन्होंने पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) से सुन्नी इत्तेहाद परिषद (एसआईसी) के लिए आरक्षित सीटों को अधिसूचित करने की अपील की, जिसके साथ उनकी पार्टी ने औपचारिक समझौता किया है। बता दें एसआईसी पाकिस्तान में इस्लामिक राजनीतिक और धार्मिक दलों का गठबंधन है, जो सुन्नी इस्लाम के स्कूल के अनुयायियों का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन


पीटीआई सीधे तौर पर नहीं ले पाई थी चुनावों में भाग
गौरतलब है कि इमरान खान की पार्टी को चुनाव चिन्ह क्रिकेट बैट नहीं मिलने से आठ फरवरी के आम चुनावों में सीधे भाग नहीं ले सके थे। जिसके कारण पार्टी के समर्थित स्वतंत्र चुनावी मैदान पर उतरे थे। पाकिस्तान का चुनाव आयोग राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं में आरक्षित सीटों के अपने हिस्से के आवंटन की मांग करने वाली पीटीआई समर्थित एसआईसी की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल असेंबली सत्र को लेक राष्ट्रपति ने कही यह बात
वहीं सोमवार को राष्ट्रपति अल्वी ने 29 फरवरी को नवनिर्वाचित नेशनल असेंबली सत्र के पहले सत्र को बुलाने के लिए कार्यवाहक संसदीय मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अल्वी ने कहा कि सत्र बुलाए जाने से पहले सभी आरक्षित सीटों को आवंटित किया जाना चाहिए, जिसमें नेशनल असेंबली के नव निर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे।


इस बीच सोमवार को पंजाब विधानसभा सत्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की मरियम को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। वहीं सिंध में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता मुराद अली शाह को प्रांत के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed