फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's party accuses election Commission of dil ly-dallying tactics in allocating bat' symbol

Pakistan: PTI का आरोप- 'क्रिकेट बैट' चुनाव चिह्न आवंटन में ढिलाई बरत रहा चुनाव आयोग, धांधली का लगाया आरोप

Sun, 10 Dec 2023 04:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Dec 2023 04:45 PM IST
सार

Pakistan:पीटीआई पार्टी ने ईसीपी पर क्रिकेट बैट को चुनाव चिह्न के रूप में आवंटित करने में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। पार्टी ने 2024 के आम चुनाव से पहले इस कदम को धांधली करार दिया है। 

विज्ञापन
Imran Khan's party accuses election Commission of dil ly-dallying tactics in allocating bat' symbol
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने चुनाव आयोग (ईसीपी) पर आरोप लगाया है कि वह क्रिकेट बैट चुनाव चिह्न के रूप में आवंटित करने में ढुलमुल रवैया अपना रहा है। पार्टी ने आयोग के कदम को चुनाव से पहले धांधली करार दिया। पीटीआई जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है। 

विज्ञापन

पीटीआई ने भी आगे की दिक्कतों से बचने लिए ईसीपी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उसने इस बात पर भी जोर दिया कि उसने पार्टी के आंतरिक चुनाव कराने के बाद ईसीपी को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले ही सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीआई ने दो दिसंबर को ईसीपी के उस आदेश के बाद चुनाव कराया था, जिसमें उसके अध्यक्ष और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के चुनाव के लिए पार्टी के भीतर नए सिरे से चुनाव कराने को कहा गया था। ताकि, क्रिकेट बैट को चुनाव चिह्न के तौर पर बरकरार रखा जा सके। उसी दिन पार्टी ने घोषणा की कि उसने इमरान खान के उम्मीदवार बैरिस्टर गौहर खान को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना है।

विज्ञापन

ईसीपी ने शुक्रवार को पार्टी को उसके हालिया संगठनात्मक चुनावों को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसे धांधली और धोखाधड़ी करार दिया गया था। 'डॉन' अखबार की खबर के मुताबिक, पीटीआई के एक प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में आरोप लगाया कि पीटीआई चुनाव से पहले सरकारी दमन और चल रही राजनीतिक इंजीनियरिंग का निशाना है। प्रवक्ता ने कहा कि सभी सबूत और संकेत आगामी आम चुनाव में ऐतिहासिक चुनावी धोखाधड़ी करने की राज्य की महत्वाकांक्षाओं को उजागर करने के लिए काफी हैं। 

दो दिसंबर को पार्टी के भीतर चुनाव संपन्न कराने और ईसीपी को सभी जरूरी दस्तावेज सौंपने के बाद पार्टी ने ईसीपी की 'ढुलमुल चाल' पर निराशा जताई। प्रवक्ता ने कहा, 'चूंकि आम चुनाव नजदीक हैं, इसलिए ईसीपी द्वारा की गई यह देरी चुनाव पूर्व धांधली का एक गंभीर रूप है।' उन्होंने तर्क दिया कि क्रिकेट बल्ले के प्रतीक को रोकना देश के संविधान, लोकतंत्र, पारदर्शी चुनाव और लाखों पाकिस्तानियों से राजनीतिक पहचान को कमजोर करने के समान है।

प्रवक्ता ने कहा कि ये कार्रवाई लोकतंत्र विरोधी ताकतों द्वारा पार्टी को राजनीति से बाहर करने के प्रयास को दिखाती है। उन्होंने नवंबर में पीटीआई के अंतर-पार्टी चुनावों को अमान्य करने और 20 दिनों के भीतर फिर से चुनाव कराने की मांग करने के ईसीपी के फैसले की भी निंदा की।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है कि पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने लोकतंत्र और कानून के शासन की खातिर स्वेच्छा से पद छोड़ दिया। प्रवक्ता ने कहा कि इमरान खान ने अपने परिवार के किसी सदस्य को पार्टी की अध्यक्षता सौंपने के बजाय पार्टी के भीतर हुए चुनावों में एक सक्षम और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed