फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan PTI Senator serious allegations against Pakistan Army and ISI

Pakistan: सेना व ISI के खिलाफ इमरान के हमले तेज, पार्टी सांसद ने लगाए गंभीर आरोप, दो नामों का किया खुलासा

Sat, 29 Oct 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 02:18 PM IST
सार

आजम खान स्वाति ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर सैन्य अधकारियों के नाम का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, हिरासत के दौरान आईएसआई मेजर जनरल फैसल व सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फहीम द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया और गंभीर यातानाएं दी गईं।

विज्ञापन
Imran Khan PTI Senator serious allegations against Pakistan Army and ISI
आजम खान स्वाति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों बहुत कुछ चल रहा है। एक तरफ इमरान खान सरकार के खिलाफ आजादी मार्च का एलान कर चुके हैं, तो दूसरी तरफ सेना के खिलाफ उनके जुबानी हमले भी जारी हैं। 

विज्ञापन


इस बीच इमरान खान की पार्टी के एक सांसद आजम खान स्वाति ने आईएसआई व सेना पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने सैन्य अधिकारियों पर हिरासत के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दरअसल, आजम खान स्वाति ने 13 अक्तूबर को सेना प्रमुख जनरल बाजवा के खिलाफ एक ट्वीट पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें एफआईए ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों के नाम का किया खुलासा
आजम खान स्वाति ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर सैन्य अधकारियों के नाम का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा, हिरासत के दौरान आईएसआई मेजर जनरल फैसल व सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फहीम द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया और गंभीर यातानाएं दी गईं। इस दौरान उन्होंने इस मामले की कड़ी जांच और दोनों को पद से बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म हो आईएसआई की राजनीतिक शाखा
प्रेसवार्ता के दौरान आजम खान स्वाति ने कहा कि आईएसआई पाकिस्तान की रीढ़ है, लेकिन इसके राजनीतिकरण को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से सेवानिवृत्ति से पहले आईएसआई की राजनीतिक शाखा को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा, पार्टी का उद्देश्य सेना व आईएसआई का बदनाम करना नहीं, बल्कि उसकी कमियों को उजागर करना है। 

इमरान ने दी थी पोल खोलने की धमकी
इससे पहले इमरान खान ने आईएसआई की पोल करने की धमकी दी थी। इमरान ने कहा, "कल हुई सेना और आईएसआई की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस शेख रशीद के बयानों से ज्यादा राजनीतिक थी।" उन्होंने धमकाने के अंदाज में कहा, "ध्यान से सुनो डीजी आईएसआई, जो मैं जानता हूं, उस पर मैं सिर्फ अपने संस्थानों और देश के लिए चुप बैठा हूं। मैं अपने देश को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। जब हम संस्थानों की आलोचना करते हैं, तो यह आपके भले के लिए होता है। मैं काफी कुछ बोल सकता हूं और जवाब दे सकता हूं। पर मैं इस संस्थान को कमजोर नहीं करना चाहता।"

सरकार ने मार्च के कवरेज पर लगाई रोक 
वहीं, पाकिस्तान की सरकार ने इमरान खान के आजादी मार्च की कवरेज पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बता दें, इमरान खान की ओर से शुक्रवार को आजादी मार्च के एलान के साथ ही हजारों कार्यकर्ता लाहौर से इस्लामाबाद के लिए कूच कर गए थे। 


इमरान ने वरिष्ठ नेता फैसल वावदा को किया बाहर 
इमरान खान ने शनिवार को बड़ फैसला लेते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता फैसल वावदा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी कृत्यों को लेकर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed