फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan poison fear wife Bushra plea in Islamabad High Court

Imran Khan: पाक के पूर्व प्रधानमंत्री अदियाला जेल में सेफ नहीं, बुशरा बीबी का आरोप- जहर देकर हो सकती है हत्या

Tue, 03 Oct 2023 05:15 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 03 Oct 2023 05:15 PM IST
सार

इमरान खान जेल जाने के बावजूद लगाताार चर्चा में बने हुए हैं। सियासी तौर पर अस्थिर पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान करीब एक महीने से जेल में बंद हैं। अब उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने इमरान की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Imran Khan poison fear wife Bushra plea in Islamabad High Court
Bushra Maneka, Imran Khan Wife

विस्तार

इमरान खान करीब एक महीने से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने आशंका जताई है कि इमरान को जेल के भीतर ही जहर देकर मारा जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की आशंका जताने वाली बुशरा बीबी का आरोप है कि जेल में बंद इमरान के साथ अमानवीय बर्ताव हो रहा है। उन्होंने संविधान के आर्टिकल 9 और 14 के उल्लंघन का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


क्या इमरान अरबों के घोटाले के दोषी?
गौरतलब है कि अरबों रुपये के मामले में दोषी पाए गए इमरान खान अदियाला जेल में बंद हैं। उनके लिए और अधिक सुरक्षा की मांग करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दायर याचिका में इमरान खान की जान पर खतरा बताते हुए बुशरा बीबी ने कहा कि इमरान खान को दिए जाने वाले खाने में मिलावट या जहर देकर उनकी हत्या की जा सकती है। बुशरा का आरोप है कि जेल मैनुअल के मुताबिक इमरान को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


'घर से बनाए गए खाने' की सुविधा देने की अपील
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में दोषी करार दिए गए हैं और पांच अगस्त से ही जेल में बंद हैं। पति की जान खतरे में बताते हुए बुशरा ने सोमवार को इस्लामाबााद हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने कुछ पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, कई दूसरे कैदियों को 'घर से बनाए गए खाने' की सुविधा दी गई है लेकिन उनके पति को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान  के आर्टिकल 9 और 14 का उल्लंघन
बुशरा बीबी का दावा है कि जेल मैनुअल के अनुसार, इमरान खान को जेल में टीवी, न्यूजपेपर, नौकर, गद्दा और कुर्सी-टेबल जैसी चीजें मुहैया कराई जानी हैं। उन्होंने कहा कि इमरान के साथ अमानवीय बर्ताव हो रहा है। पाकिस्तान के संविधान  के आर्टिकल 9 और 14 का उल्लंघन होने का आरोप लगाते हुए बुशरा ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेश का सख्त अनुपालन कराने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल मैनुअल के अनुसार तमाम सुविधाएं मिलनी चाहिए।

पौष्टिक खाने के साथ सैर-कसरत की परमिशन भी मांगी
इमरान खान को पौष्टिक खाना दिए जाने के संबंध में मेडिकल ऑफिसर को निर्देश देने की मांग करते हुए बुशरा बीबी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को सैर और व्यायााम करने की अनुमति भी मिलनी चाहिए। 


इमरान खान अटौक से अदियाला जेल शिफ्ट किए गए
गौरतलब है कि इमरान खान को अदियाला जेल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने खुद को अटौक जिला जेल में ही रखने की अपील की थी, लेकिन अधिकरियों ने उन्हें अदियाला जेल में शिफ्ट कर दिया। इमरान की गिरफ्तारी के समय पाकिस्तान का माहौल और वर्तमान राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए उनकी जान पर संकट की कई खबरें सामने चुकी हैं। ऐसे में अब इस्लामाबााद हाईकोर्ट बुशरा की अपील पर क्या फैसला सुनाती है, ये देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed