फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan party wins most seats in PoK legislative elections opposition alleges rigging news in Hindi

पीओके चुनाव: इमरान खान की पार्टी ने अधिकतर सीटें, विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

Mon, 26 Jul 2021 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 26 Jul 2021 09:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पहली बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। हिंसा की घटनाओं के बीच हुए पीओके विधानसभा चुनाव में पीटीआई ने  45 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की है। दूसरी ओर विपक्ष ने इमरान खान की पार्टी पर धांधली करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Imran Khan party wins most seats in PoK legislative elections opposition alleges rigging news in Hindi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/ImranKhanPTI

विस्तार

रेडियो पाकिस्तान ने अनाधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी कि चुनाव आयोग ने पीओके विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी कर गिए हैं। इसमें पीटीआई ने जहां 25 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) को 11 सीटों पर सफलता मिली। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) को छह सीटों पर जीत मिली। मुस्लिम कॉन्फ्रेंस (एमसी) और जम्मू-कश्मीर पीपल्स पार्टी (जेकेपीपी) को एक-एक सीट मिली है। 

विज्ञापन


ऐसे में पीटीआई को अब बिना किसी अन्य पार्टी के सहयोग से सरकार बनाने के लिए बहुमत मिल गया है। यह पहली बार है कि पीटीआई पीओके में सरकार बनाएगी। पारंपरिक रूप से सत्ताधारी पार्टी ही यहां जीतती रही है। भारत गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के फैसले के लिए पाक को फटकार लगा चुका है। भारत का कहना है कि सैन्य कब्जे वाले क्षेत्र की स्थिति बदलने के लिए किसी भी कार्रवाई का कोई कानूनी आधार नहीं है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों ने खारिज किए चुनाव परिणाम
वहीं, पाकिस्तान के विपक्षी नेता पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने पीओके विधानसभा चुनावों के परिणामों को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीटीआई ने धांधली करके इन चुनावों में जीत हासिल की है। बिलावल भुट्टो जरदारी ने दावा किया कि चुनाव आयोग चुनावी नियमों का उल्लंघन करने के मामलों में पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह से नाकाम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'आम आदमी को इमरान खान पर भरोसा'
सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि पीटीआई की शानदार जीत बताती है कि आम आदमी प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व में भरोसा करता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि विपक्षी दलों को अपने नेतृत्व और राजनीति दोनों पर फिर से विचार करना चाहिए। पीओके के विभिन्न जिलों की 33 सीटों पर कुल 587 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि पाकिस्तान में बसे जम्मू-कश्मीर के शरणार्थियों की 12 सीटें पर 121 प्रत्याशी मैदान में थे।


कुछ ऐसा है पीओके विधानसभा का गणित
बता दें कि पीओके विधानसभा में कुल 53 सीटें हैं लेकिन इनमें से केवल 45 पर ही सीधे निर्वाचन होता है। इनमें से पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और तीन सीटें विज्ञान विशेषज्ञों के लिए हैं। वहीं, सीधे चुने जाने वाले 45 सदस्यों में से 33 सीटों पर पीओके के निवासी चुनाव लड़ सकते हैं और 12 सीटें उन शरणार्थियों के लिए तय की गई हैं, जो बीते वर्षों में कश्मीर से यहां आए थे और पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed